कराटे के गुर सिखाये गये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 8:04 PM

विज्ञापन

31बीएचयू-5 सफल कराटेकार, साथ में प्रशिक्षक.60 कराटेकार हुए शामिल.भुरकुंडा. शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ भुरकुंडा शाखा के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ऑफ कराटे समर कैंप का आयोजन रिवर साइड भुरकुंडा के वर्कर्स क्लब में किया गया. कैंप में झारखंड के उप मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान नरेंद्र सिन्हा ने कराटेकारों को विभिन्न तरह के काता व […]

विज्ञापन

31बीएचयू-5 सफल कराटेकार, साथ में प्रशिक्षक.60 कराटेकार हुए शामिल.भुरकुंडा. शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ भुरकुंडा शाखा के तत्वावधान में मार्शल आर्ट ऑफ कराटे समर कैंप का आयोजन रिवर साइड भुरकुंडा के वर्कर्स क्लब में किया गया. कैंप में झारखंड के उप मुख्य कराटे प्रशिक्षक शिहान नरेंद्र सिन्हा ने कराटेकारों को विभिन्न तरह के काता व कुमिते की बारीकियां बतायी. जून माह में आयोजित होनेवाली झारखंड शोतोकान कराटे प्रतियोगिता के लिए विश्व कराटे संघ के नियमों की जानकारी दी. रविवार को इंटर डोजो कराटे का आयोजन किया गया. इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आये 60 कराटेकारों ने भाग लिया. उत्तीर्ण होने वाले कराटेकारों को शिहान नरेंद्र सिन्हा ने मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया. इसमें काता वर्ग में राशि सिन्हा, संगीता किस्कू, ज्योति कुमारी, अनुषा सरकार, लड़कों में अनिकेत बेदिया, सिकंदर सोरेन, मानस कुमार सिंह, नंदू साव, गुलाम कादिर, संजय मुंडा, कुमिते में संगीता किस्कू, अनुषा सरकार, ज्योति कुमारी, प्रियंका कुमारी, राशि सिन्हा, लड़कों में मानस कुमार सिंह, सिकंदर सोरेन, राफेल टुडू, अनिकेत बेदिया, नंदू साव, राकेश कुमार, रिंकू कुमार, संजय मुंडा, पीयूष राज व गुलाम कादिर शामिल हैं. प्रतियोगिता में जज की भूमिका शिहान प्रदीप हांसदा, सेंपाई जोगेंद्र कुमार, अभिमन्यु कुमार, मार्शल टुडू, शिव प्रताप सिंह, दीप प्रकाश, मुस्कान, रवि, इशाद व राजू किस्कू ने निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola