लीड) ओके.....दुुर्घटना में सीपीसी कॉलेज के व्याख्याता की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

रजरप्पा में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे बंदा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी फोटो फाइल : 31 चितरपुर डी मृतक व्याख्याता गोला. चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर कॉलेज, गोला कामता के व्याख्याता दिलीप कुमार चक्रपाणी (50 वर्ष) की मौत गोला – रजरप्पा मार्ग के बंदा के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. […]

विज्ञापन

रजरप्पा में पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे बंदा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी फोटो फाइल : 31 चितरपुर डी मृतक व्याख्याता गोला. चंद्रप्रकाश चौधरी इंटर कॉलेज, गोला कामता के व्याख्याता दिलीप कुमार चक्रपाणी (50 वर्ष) की मौत गोला – रजरप्पा मार्ग के बंदा के समीप सड़क दुर्घटना में हो गयी. बताया जाता है कि दिलीप कुमार अपने गांव उसरा से दीपक कुमार के साथ मोटरसाइकिल से रजरप्पा मंदिर गये थे. पूजा-अर्चना कर वापस आने के दौरान बंदा के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से वे दोनों सड़क पर गिर गये. व्याख्याता दिलीप कुमार व दीपक कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला लाया गया. यहां दिलीप कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. दीपक को रेफर कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, व्याख्याता की मौत पर शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में संजय कुमार, सकुल राम महतो, राजेंद्र कौशल, राजू कुमार, नीलकमल, राजीव रंजन सिंह, रवींद्र महतो, स्नेहलता सिंह, चंद्रशेखर राम, मोहनी कुमारी, शिवनंदन महतो, लखेश्वर महतो, सुरेश कुमार, चंद्रशेखर महतो, जलेश्वर महतो, अमरलाल महतो, सुंदर लाल महतो, बजरंग महतो, महानंद महतो, कपिल महतो के अलावा चितरपुर कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार झा, टीसी महतो, पीबी मिश्रा, नागेश्वर महतो, जालेश्वर महतो, अरसिया इम्तियाज, मो इरशाद आदि शामिल थे. सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन : गोला.गोला प्रखंड क्षेत्र के घाघरा निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक किशुन राम (70 वर्ष) का निधन हो गया. वे अपने पीछे भरा -पूरा परिवार छोड़ गये हैं. इनके निधन से गांव में शोक है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola