दुलमी में कोयला की तस्करी जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 10:04 PM
दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में कोयला तस्कर प्रशासन को धता बताते हुए कोयला तस्करी को अंजाम दे रहे है. यहां दिन दहाड़े कई ट्रैक्टरों से अवैध कोयला निकाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार छत्तर, लोधमा, कुंदरु, सरैया, धवैया, सिमराबेड़ा आदि क्षेत्रों से कोयले का अवैध खनन कर कोयला को जमा किया जाता है. इसके […]
दुलमी. दुलमी प्रखंड क्षेत्र में कोयला तस्कर प्रशासन को धता बताते हुए कोयला तस्करी को अंजाम दे रहे है. यहां दिन दहाड़े कई ट्रैक्टरों से अवैध कोयला निकाला जा रहा है. जानकारी के अनुसार छत्तर, लोधमा, कुंदरु, सरैया, धवैया, सिमराबेड़ा आदि क्षेत्रों से कोयले का अवैध खनन कर कोयला को जमा किया जाता है. इसके बाद ट्रैक्टर पर लोड कर इसे दुलमी क्षेत्र के भैपूर, प्रियातु, इदपारा होते हुए सिकिदरी के एक डिपो व ओरमांझी में पहुंचाया जाता है.
इसके अलावा दुलमी प्रखंड क्षेत्र के कई ईंट व चिमनी भट्टों में अवैध कोयला को खपाया जाता है. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा कोयले की खनन व तस्करी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. इसके बावजूद तस्कर खुलेआम कोयले की तस्करी कर रहे है. जिससे प्रतिदिन सरकार को राजस्व की हानि हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










