पीटीपीएस प्रशासनिक भवन में कर्मी के साथ मारपीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

कर्मी नंदलाल महतो ने जीएम को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की 30पीटीआर में फाड़े गये लेजर को दिखाते कर्मी.पतरातू. पीटीपीएस प्रशासनिक भवन के पेंशन शाखा में एक युवती व युवक द्वारा वहां काम कर रहे कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गयी. इस संबंध में कर्मी नंदलाल महतो ने महाप्रबंधक को […]

विज्ञापन

कर्मी नंदलाल महतो ने जीएम को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की 30पीटीआर में फाड़े गये लेजर को दिखाते कर्मी.पतरातू. पीटीपीएस प्रशासनिक भवन के पेंशन शाखा में एक युवती व युवक द्वारा वहां काम कर रहे कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की गयी. इस संबंध में कर्मी नंदलाल महतो ने महाप्रबंधक को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में कहा गया है कि शनिवार को लगभग 11.45 बजे नंदलाल महतो अपने कार्यालय में काम कर रहा था. इसी बीच रमणिका गांधी व उसके साथ एक अन्य युवक वहां पहुंचे व श्री महतो के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. जब तक कर्मी कुछ समझ पाते तब तक रमणिका व उसके साथ आये युवक द्वारा खाता बही उठाकर फेंका जाने लगा. साथ ही कार्य को बाधित करने लगे. उनके द्वारा कार्यालय के लेजर व रेवेन्यू की रसीद बुक को भी फाड़ दिया गया. कार्यालय से बाहर आने पर भी मारपीट करने की धमकी दी गयी. आवेदन में आग्रह किया गया है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त व कानूनी कार्रवाई की जाये, जिससे भविष्य में किसी कर्मी या पदाधिकारी के साथ ऐसी घटना ना हो. एफआइआर की तैयारी: प्रबंधन द्वारा इस संबंध में एफआइआर की तैयारी की जा रही है. नंदलाल महतो के आवेदन के आलोक में पतरातू थाने में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. महाप्रबंधक बच्चू नारायण ने मामले को गंभीर रूप से लेते हुए लेखा विभाग को आदेश दिया कि इस संबंध में शीघ्र प्राथमिकी दर्ज करायी जाये. सीआइएसएफ के पदाधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola