विकास में महिलाओं की भागीदारी जरूरी : ब्रह्मदेव

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 9:04 PM

विज्ञापन

पोटमदगा पंचायत के 115 महिला समूहों के सदस्यों के बीच सामग्री बांटी गयी30 चितरपुर डी. महिला समूह के सदस्य को गैस बत्ती देते ब्रहमदेव दुलमी. दुलमी प्रखंड के सीरू स्थित आजसू कार्यालय में पोटमदगा पंचायत के 115 महिला समूहों के सदस्यों के बीच सामग्री बांटी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के […]

विज्ञापन

पोटमदगा पंचायत के 115 महिला समूहों के सदस्यों के बीच सामग्री बांटी गयी30 चितरपुर डी. महिला समूह के सदस्य को गैस बत्ती देते ब्रहमदेव दुलमी. दुलमी प्रखंड के सीरू स्थित आजसू कार्यालय में पोटमदगा पंचायत के 115 महिला समूहों के सदस्यों के बीच सामग्री बांटी गयी. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि सह आजसू के जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो व विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार मंगलेश थे. अतिथियों द्वारा महिला समूहों के सदस्यों के बीच दो दरी, एक गैस बत्ती व पांच कुरसी का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि श्री महतो ने कहा कि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी महिलाओं के विकास व उनके उत्थान के लिए प्रयासरत है. उन्होंने कहा कि महिला समिति के सदस्यों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का भी लाभ दिला कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जायेगा. महिलाओं के बिना राज्य का विकास संभव नहीं है. इसलिए महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की योजना बनायी जायेगी. विशिष्ट अतिथि श्री मंगलेश ने कहा कि आजसू द्वारा महिलाओं को जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर गौतम कुमार, मनोज, रंजीत, राजकिशोर महतो, राहुल महतो, उत्तम महतो के अलावे महिला समूह के अनु देवी, लीलावाती देवी, पार्वती देवी, मंजु देवी, रश्मि देवी, पूजा देवी, विनिता देवी, मालको देवी, झालको देवी, वीणा देवी, शीला देवी, कविता देवी, पियासो देवी, बबीता देवी, मीना देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola