बोरिंग, सिवरेज, कैंटीन का किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 7:04 PM
नयानगर(बरकाकाना). सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की टीम ने केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर में पानी, सिवरेज व कैंटीन का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली. टीम ने निरीक्षण में पाया कि आवासीय परिसर में छह बोरिंग में से केवल तीन बोरिंग ही चालू हैं. शेष तीन बोरिंग बंद हो चुके है. एक बोरिंग को आज तक पाइप […]
नयानगर(बरकाकाना). सीसीएल वेलफेयर बोर्ड की टीम ने केंद्रीय कर्मशाला आवासीय परिसर में पानी, सिवरेज व कैंटीन का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली. टीम ने निरीक्षण में पाया कि आवासीय परिसर में छह बोरिंग में से केवल तीन बोरिंग ही चालू हैं. शेष तीन बोरिंग बंद हो चुके है. एक बोरिंग को आज तक पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है. इसके अलावा आवासीय परिसर में कई जगह सिवरेज पाइप लाइन का पानी बह रहा है. कैंटीन में खान पान की गुणवत्ता में कमी पायी गयी. कैंटीन के सभी पंखे खराब मिलें. कैंटीन में एक महीने पूर्व एसी तो लगाया गया है, लेकिन इसे आज तक बिजली से नहीं जोड़ा गया है. निरीक्षण टीम में सीसीएल बोर्ड के सदस्य विंध्याचल बेदिया, एसओसी एसके मंसूर, इंजीनियर एसएन उपाध्याय, नैयर जाफरी, शंभु कुमार, ललित मंडल आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










