मनरेगा मजदूर घायल, अपोलो रेफर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 6:04 PM

विज्ञापन

चितरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना में कुआं में काम करने के दौरान मनरेगा मजदूर ओमप्रकाश राम घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे स्थानीय स्तर में इलाज कराने के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया है. जहां इसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार डिगेश्वर महतो के मनरेगा कुआं में मजदूर काम कर रहा […]

विज्ञापन

चितरपुर. प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना में कुआं में काम करने के दौरान मनरेगा मजदूर ओमप्रकाश राम घायल हो गया. घायल अवस्था में उसे स्थानीय स्तर में इलाज कराने के बाद अपोलो रेफर कर दिया गया है. जहां इसका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार डिगेश्वर महतो के मनरेगा कुआं में मजदूर काम कर रहा था. इस बीच कुएं के ऊपर से मजदूर के सिर में मिट्टी गिर गयी. जिससे वह घायल हो गया. अन्य मजदूरों के सहायता से उसे कुआं से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार उसे गहरी चोट लगी है उसके ऑपरेशन में लगभग दो, ढ़ाई लाख रुपये खर्च का अनुमान बताया गया है. इस बाबत आजसू के रमेश कुमार दांगी ने प्रशासन से मजदूर को इलाज का खर्च देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola