आर... सांकेतिक तौर पर सुभाष चौक जाम किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 6:04 PM
मजदूर यूनियन सीटू ने स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कार्रवाई दिवस मनाया 30 आर-ए-सुभाष चौक जाम करते सीटू समर्थक. 30 आर-बी-जाम कर्ताओं से बातचीत करते एसडीओ केके राजहंस.रामगढ़. मजदूर संगठन सीटू के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के कंेद्रीय कमेटी के आह्वान पर शनिवार को अखिल भारतीय कार्रवाई दिवस का आयोजन किया गया. […]
मजदूर यूनियन सीटू ने स्थापना दिवस पर अखिल भारतीय कार्रवाई दिवस मनाया 30 आर-ए-सुभाष चौक जाम करते सीटू समर्थक. 30 आर-बी-जाम कर्ताओं से बातचीत करते एसडीओ केके राजहंस.रामगढ़. मजदूर संगठन सीटू के 45वें स्थापना दिवस के मौके पर संगठन के कंेद्रीय कमेटी के आह्वान पर शनिवार को अखिल भारतीय कार्रवाई दिवस का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत शनिवार को थोड़ी देर के लिए सांकेतिक तौर पर सुभाष चौक को जाम किया गया. इस दौरान सीटू की ओर से मांग की गयी कि भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल वापस लिया जाये, बिना ट्रेड यूनियन के परामर्श के 42 श्रम कानूनों के संशोधन पर रोक लगायी जाये. कार्यक्रम का नेतृत्व सीटू के झारखंड राज्य कमेटी के संयुक्त महासचिव आरपी सिंह चंदेल ने किया. सड़क जाम के क्रम में रामगढ़ के एसडीओ केके राजहंस सुभाष चौक पहुंच कर जाम हटाया. जाम से थोड़ी देर के लिए सुभाष चौक पर यातायात अस्त-व्यस्त हो गया. मौके पर सुभाष चौक पर सभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों को विरोध किया गया. कार्यक्रम में सीटू के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह, जिला सचिव लक्ष्मी नारायण सिंह, बासुदेव साव, किशोरी राम, बलभद्र दास, संतोष कुमार, गणेश प्रसाद, घनश्याम पांडेय, नरेश नायक, मनोज करमाली, शंकर देव, नारायण कोल, सिकंदर कुमार, बलराम, किशोर नायक समेत बड़ी संख्या में सीटू से जुड़े लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










