केंद्र सरकार की नीति मजदूर विरोधी: बीपी रक्षित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2015 4:04 PM

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). मजदूर संगठन समिति ने शनिवार को गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया. सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया. इसके बाद शहीद बेदी पर समिति के लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया. मौके पर मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बीपी रक्षित ने मजदूर दिवस पर जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश […]

विज्ञापन

गिद्दी(हजारीबाग). मजदूर संगठन समिति ने शनिवार को गिद्दी सी ट्रैकर स्टैंड में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया. सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किया गया. इसके बाद शहीद बेदी पर समिति के लोगों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया. मौके पर मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बीपी रक्षित ने मजदूर दिवस पर जिक्र करते हुए कहा कि आज पूरे देश में मजदूरों पर कई तरह के हमले हो रहे हैं. केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी है. उन्होंने कहा कि डीएलएफ प्लांट में काम करने वाले मजदूरों को महीनों से वेतन नहीं मिला है. इन मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि पूरे देश में अस्थायी मजदूरों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है. उन्होंने मजदूरों से गोलबंद होकर अपनी लड़ाई तेज करने का आह्वान किया. समारोह में मजदूर संगठन समिति के संगठन मंत्री रज्जाक अंसारी, सह सचिव अमित यादव, रामचंद्र महतो, संजय तुरी, मिथिलेश सिंह, रंजन कुमार, इम्तियाज अंसारी आदि ने भी अपनी-अपनी बातें रखी. मौके पर टिकेश्वर महतो, मो आवेश, रेवालाल महतो, सरफुल रजा, मो शमीम, जगदीश राम, भुवनेश्वर महतो, वहाब अंसारी, जाबिर अंसारी, अकबर अंसारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola