समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 9:05 PM
पतरातू : पतरातू दौरे के क्रम में विधायक निर्मला देवी ने पतरातू स्थित पार्टी कार्यालय में आम लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान कुरसे, सेंट्रल सौंदा, सौंदा डी, बलकुदरा, भुरकुंडा, पतरातू आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें रू-ब-रू कराया. मुख्य रूप से गांव में सड़क निर्माण, बीपीएल कार्ड, नाली, पेयजल, विधवा […]
पतरातू : पतरातू दौरे के क्रम में विधायक निर्मला देवी ने पतरातू स्थित पार्टी कार्यालय में आम लोगों की समस्याओं को सुना. इस दौरान कुरसे, सेंट्रल सौंदा, सौंदा डी, बलकुदरा, भुरकुंडा, पतरातू आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से उन्हें रू-ब-रू कराया. मुख्य रूप से गांव में सड़क निर्माण, बीपीएल कार्ड, नाली, पेयजल, विधवा पेंशन आदि की समस्याएं सामने आयीं.
विधायक द्वारा लोगों को इसका समाधान शीघ्र कराने की बात कही गयी. मौके पर महिला मोरचा की जिलाध्यक्ष बबीता सिंह, संतोष साव, मोनिका देवी, बालमनी देवी, सरस्वती देवी, संजू देवी, पार्वती देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










