लीड) गोला में लू लगने से एक की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 8:05 PM
जांगी गांव में भी पहले भी एक की मौत लू लगने से हुई है गरमी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं लोगपारा 42 डिग्री चढ़ा फोटो फाइल : 29 चितरपुर ए असगर का शव दुलमी / चितरपुर.दुलमी प्रखंड के जरियो गांव निवासी असगर अंसारी (28 वर्ष) की मौत लू लगने से हो गयी. बताया जाता […]
जांगी गांव में भी पहले भी एक की मौत लू लगने से हुई है गरमी से त्राहि त्राहि कर रहे हैं लोगपारा 42 डिग्री चढ़ा फोटो फाइल : 29 चितरपुर ए असगर का शव दुलमी / चितरपुर.दुलमी प्रखंड के जरियो गांव निवासी असगर अंसारी (28 वर्ष) की मौत लू लगने से हो गयी. बताया जाता है कि असगर कोयला लेकर घर लौट रहे थे. इस दौरान लू लगने से उनकी मौत हो गयी. गौरतलब हो कि रजरप्पा कोयलांचल में पिछले कई दिन से गरमी पड़ रही है. गरमी से परेशान होकर लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं. दिन के 10 – 11 बजे से ही लू चलने लगता है. शुक्रवार को कोयलांचल के चितरपुर, गोला, दुलमी, मगनपुर, बड़कीपोना, भुचूंगडीह सहित आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. गरमी के साथ लू चलने से सुबह में ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है. वहीं, चितरपुर के रजरप्पा मोड़ व बाजार टांड़ में सत्तू शरबत, चना एवं जूस दुकानों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है. गौरतलब हो कि पिछले दिन भी गोला प्रखंड के जांगी गांव में एक व्यक्ति की मौत लू लगने से हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










