सदस्यों को नीति- सिद्धांतों की जानकारी मिलेगी : सीमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2015 10:04 PM
रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला के तत्वावधान में सोमवार को होटल मिलन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने की. कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यकर्ता महासम्मेलन की प्रभारी सीमा शर्मा मौजूद थी. मौके पर सीमा शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के माध्यम […]
रामगढ़. भारतीय जनता पार्टी, रामगढ़ जिला के तत्वावधान में सोमवार को होटल मिलन के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गुप्ता ने की. कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यकर्ता महासम्मेलन की प्रभारी सीमा शर्मा मौजूद थी. मौके पर सीमा शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता महासंपर्क अभियान के माध्यम से प्राथमिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है. उन सदस्यों को भाजपा की नीति व सिद्धांतों से भी अवगत कराया जायेगा. इस दौरान प्रदेश प्रभारी सह उपाध्यक्ष शर्मा ने सक्रिय सदस्यों व कार्यकर्ताओं के कई प्रश्न व सुझाव पर मार्गदर्शन किया. छह मंडलों में कार्यशाला का निर्णय : बैठक में सर्वसम्मति से रामगढ़ नगर में एक जून, गोला में पांच जून, चितरपुर में छह जून, दुलमी, रामगढ़ ग्रामीण व मांडू में सात जून व पतरातू मंडल में दो जून को कार्यशाला करने का निर्णय लिया गया. मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रंजीत कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक, इलारानी पाठक, अमरजीत सिंह छाबड़ा, पप्पू बनर्जी, डॉ संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार, खुशीलाल महतो, रणवीर सिंह, प्रवीण मेहता, मीना विश्वास, सरस्वती देवी, वरुण सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, अजय शर्मा, सुबोध सिंह, मनोज जायसवाल, देवेंद्र सिंह, मनोज महतो, योगेश महतो, रमेश वर्मा, आनंद बेदिया, डॉ इंद्रदेव, मनोज सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, जर्नादन पांडेय, गोपाल प्रसाद, जगदीश शर्मा, दिलीप सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










