विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर गूंजा संदेश, समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प, गोपालगंज में चला जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर शपथ लेते पदाधिकारी व कर्मी

Gopalganj News : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बाल श्रम उन्मूलन की शपथ, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर.

विज्ञापन

गोपालगंज से अजीत कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट
Gopalganj News : प्रखंड कार्यालय परिसर में बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बाल श्रम के खिलाफ एकजुट होकर शपथ ली और समाज को इस कुप्रथा से मुक्त कराने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का नेतृत्व बीडीओ आयुष राज आलोक ने किया. उन्होंने उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ कार्यालय में अपने कार्यों से पहुंचे आम लोगों को भी बाल श्रम के दुष्परिणामों से अवगत कराया.

लोगों को कानून और अधिकारों की दी गई जानकारी

शपथ के दौरान सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे बाल श्रम के विरुद्ध लगातार जागरूकता अभियान चलायेंगे. 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से किसी भी प्रकार की मजदूरी नहीं करने देंगे तथा देश को बाल श्रम मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभायेंगे. बीडीओ ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनका स्थान स्कूलों में है, न कि मजदूरी के कार्यों में. उन्होंने सबको बताया कि बाल श्रम कराना कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों की जानकारी मिलने पर इसका विरोध करना और संबंधित विभाग को सूचना देना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा. मौके पर पिंटू कुमार, अवधेश कुमार, सोनू मिश्र, हरकेश कुशवाहा, रमंजय सिंह समेत प्रखंड व अंचल के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

Also Read : जमीन के टुकड़े के लिए बहा खून, दो पक्षों के बीच संघर्ष में दो घायल, मकान निर्माण के दौरान हमला

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन