दुकानदार से रंगदारी मांगी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 9:03 PM

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस न्यू मार्केट में बीती रात एक फल दुकानदार से रंगदारी की मांग की गयी. इस संबंध में दुकानदार रामाकांत प्रसाद ने पतरातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार बीती रात रंजीत साव व उसके कुछ दोस्त रामाकांत की दुकान पर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. रामाकांत द्वारा रोकने […]

विज्ञापन

पतरातू. पीटीपीएस न्यू मार्केट में बीती रात एक फल दुकानदार से रंगदारी की मांग की गयी. इस संबंध में दुकानदार रामाकांत प्रसाद ने पतरातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार बीती रात रंजीत साव व उसके कुछ दोस्त रामाकांत की दुकान पर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे. रामाकांत द्वारा रोकने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी.

इसके रामाकांत ने डर से दुकान बंद कर दी. वहीं पर उसका बेटा भी खड़ा था. रंजीत व उसके दोस्त उसे पकड़ कर न्यू मार्केट पानी टंकी के पास ले गये और पांच हजार रुपये की मांग करने लगे. नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की. इसी बीच सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार मौके पर पहुंचे व जानकारी ली. पुलिस द्वारा रंजीत की गिरफ्तारी के लिए छापामारी भी की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola