सुरक्षा का ध्यान रखा जायेगा : डीसी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 8:03 PM

विज्ञापन

छावनी परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की रिव्यू मीटिंगपरिषद अध्यक्ष उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने लिया हिस्साफोटो फाइल 13आर-एच-बैठक में परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. छावनी परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय में तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग की गयी. बैठक में छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर केबीके […]

विज्ञापन

छावनी परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने की रिव्यू मीटिंगपरिषद अध्यक्ष उपायुक्त समेत अन्य अधिकारियों ने लिया हिस्साफोटो फाइल 13आर-एच-बैठक में परिषद अध्यक्ष, उपायुक्त व अन्य अधिकारी.रामगढ़. छावनी परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को छावनी परिषद कार्यालय में तैयारियों को लेकर रिव्यू मीटिंग की गयी. बैठक में छावनी परिषद के अध्यक्ष बिग्रेडियर केबीके केशब व उपायुक्त ए दोड्डे समेत जिला के तमाम अधिकारी मौजूद थे. बैठक में चुनाव की तैयारियों के लिए किये गये कार्यों की जानकारी ली गयी. अधिकारियों को प्रोजेक्टर के माध्यम से की गयी तैयारी को दिखाया गया गया. बैठक में परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर केबीके केशब व उपायुक्त ए दोड्डे ने निष्पक्ष व शांतीपूर्ण चुनाव कराने पर बल दिया. बैठक के बाद उपायुक्त ए दोड्डे ने बताया कि चुनाव में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जायेगा. धारा 144 लगा दी गयी है. चुनाव के दिन रामगढ़ में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जायेगी. साथ ही उपायुक्त ने कहा कि पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किये जायेंगे. साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सारी तैयारियां कर ली गयी है. बैठक में एसपी डा एम तमिल वाणन, छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी वीके भाटिया, एसडीओ केके राजहंस, परिषद चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ रामगढ़ कुंवर सिंह पाहन, कार्यपालक दंडाधिकारी आसफ अली, जिला सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अजितेश कुमार, एसडीपीओ दीपक कुमार, थाना प्रभारी अनिल कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola