..ओम प्रकाश कुशवाहा के समर्थन में मोटरसाइकिल जुलूस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2015 8:03 PM
फोटो फाइल 13आर-बी- मोटर साइकिल जुलूस निकाले जाने से पूर्व जनसंपर्क करते ओम प्रकाश कुशवाहा.रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा के समर्थन में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. पारसोतिया पानी टंकी रोड से निकाले गये मोटरसाइकिल जुलूस में प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र […]
फोटो फाइल 13आर-बी- मोटर साइकिल जुलूस निकाले जाने से पूर्व जनसंपर्क करते ओम प्रकाश कुशवाहा.रामगढ़. छावनी परिषद के आम चुनाव में वार्ड नंबर चार के प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा के समर्थन में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. पारसोतिया पानी टंकी रोड से निकाले गये मोटरसाइकिल जुलूस में प्रत्याशी ओमप्रकाश कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड क्षेत्र समेत रामगढ़ नगर के अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया. मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान उनके समर्थक जीत दिलाने को लेकर विभिन्न प्रकार से नारे लगा रहे थे. साथ ही मोटरसाइकिल जुलूस के दौरान विभिन्न मुहल्लों, चौक -चौराहों पर इकट्ठा होकर सभा का भी आयोजन किया गया. सभा को संबोधित कर ओमप्रकाश कुशवाहा ने अपने पक्ष में चुनाव चिह्न शेर छाप पर मोहर लगा कर भारी मतों से विजयी बनाने की बात कही. साथ ही उन्होंने इस सहयोग के बदले अपनी प्राथमिकताओं में पूरे वार्ड का संपूर्ण विकास करने पर जोर डाला. मोटर साइकिल जुलूस से पूर्व ओम प्रकाश कुशवाहा ने वार्ड नंबर चार के सभी मुहल्लों व टोलों में जन संपर्क अभियान चलाया. मौके पर संजय कुमार दांगी, राजकुमार कुशवाहा, सावन कुमार, पोकलाल महतो, अशोक कुमार, पंकज कुमार, प्रभात अग्रवाल, संजय गोसांई, पंचम कुमार, अक्षय कुमार, दीपक मुंडा, जयनंदन प्रजापति, गौतम कुमार, जामजतन महतो, राजेश कुमार, रोशन कुमार, रवि कुमार, संजय वर्णवाल, विशाल कुमार, संतोष कुमार, दिवाकर प्रसाद, नरेश महतो, अभिषेक, तिलक कुमार, कृष्ण प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










