सिरका में ध्वजारोपण किया गया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 May 2015 7:03 PM
अरगड्डा. सिरका स्थित शिव मंदिर में आगामी 23 मई से शुरू हो रहे शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर सोमवार को ध्वज रोपण किया गया. इस मौके पर यज्ञाचार्य के रूप में बनारस के बीएन पांडेय द्वारा पूजा पाठ कराया गया. इसके बाद ध्वजा लेकर गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने सिरका के […]
अरगड्डा. सिरका स्थित शिव मंदिर में आगामी 23 मई से शुरू हो रहे शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान को लेकर सोमवार को ध्वज रोपण किया गया. इस मौके पर यज्ञाचार्य के रूप में बनारस के बीएन पांडेय द्वारा पूजा पाठ कराया गया. इसके बाद ध्वजा लेकर गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने सिरका के विभिन्न गली मुहल्लों में जयकारा करते हुए नगर भ्रमण किया. पुन: मंदिर परिसर में ध्वजारोपण किया गया. इस अवसर पर मुखिया दिगंबर रजक, मंजू जोशी, तिवारी महतो, अमरलाल महतो, अर्जुन बेदिया, अमरेंद्र कुमार, दयानंद ठाकुर, श्यामकिशोर शर्मा, संजीव कुमार, चितरंजन महतो, रवि पांडेय, नागेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










