औरंगाबाद में बर्थडे पार्टी में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक गिरफ्तार, 11 खोखे और शराब की बोतल बरामद

Updated:
विज्ञापन

फ़ाइरिंग के बाद सब्जी मंडी इलाके में लगी जाम

Aurangabad News : औरंगाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके से 11 खोखे और शराब की बोतल बरामद की है. मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई. घटना के बाद पुलिस ने मौके से 11 खोखे और शराब की बोतल बरामद की है. मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है.

बर्थडे पार्टी अचानक बनी दहशत का कारण

शुक्रवार रात डाकघर के समीप स्थित पुरानी सब्जी मंडी में कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे. इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई. गोलियों की आवाज से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हालांकि तब तक फायरिंग करने वाले अधिकांश लोग वहां से फरार हो चुके थे. पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.

घटनास्थल से मिले 11 खोखे और शराब की बोतल बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने मौके से 11 खोखे बरामद किए. इसके अलावा शराब की एक बोतल भी मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है. बरामद साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

दहशत फैलाने और कारोबारियों को डराने की साजिश

स्थानीय सूत्रों के अनुसार फायरिंग के पीछे इलाके में दहशत फैलाने और नई चहारदीवारी के पास सब्जी कारोबार करने वालों पर दबाव बनाने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुरानी सब्जी मंडी की जमीन को लेकर पहले से है विवाद

जानकारी के मुताबिक पुरानी सब्जी मंडी की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामला न्यायालय तक पहुंचा था, जहां सुनवाई के बाद एक परिवार के पक्ष में फैसला आया. इसके बाद प्रशासन की निगरानी में संबंधित स्थल की चहारदीवारी कराई गई थी.

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

नगर थाना अध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि चहारदीवारी के अंदर बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी. इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विश्वनाथ पासवान के पुत्र रविकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

कई अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी

पुलिस जांच में कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

अतिक्रमण विवाद के बीच हुई घटना से बढ़ी चर्चा

गौरतलब है कि इसी दिन शाम में सब्जी कारोबारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध किया था और बैठक कर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखी थीं. ऐसे में फायरिंग की घटना को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

पुलिस बोली- जल्द सामने आएगी पूरी सच्चाई

नगर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फायरिंग में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : गोपालगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, नेत्रहीन पत्नी और 4 साल के बेटे से छिना सहारा, आरोपी की तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन