गोपालगंज में सड़क हादसे में युवक की मौत, नेत्रहीन पत्नी और 4 साल के बेटे से छिना सहारा, आरोपी की तलाश में पुलिस

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फ़ाइल फोटो, घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Gopalganj News: गोपालगंज में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई. युवक अपने पीछे अंधी पत्नी और 4 साल के मासूम बेटे को छोड़ गया है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News: गोपालगंज में शुक्रवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे 55 वर्षीय बैजनाथ यादव की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं.

मजदूरी कर लौट रहे थे घर

घटना नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी पंचायत भवन के पास हुई. मृतक बैजनाथ यादव थावे के वृंदावन गांव से मजदूरी कर साइकिल से अपने घर कोन्हवा लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक तेज गति में थे. अचानक नियंत्रण खोने के बाद बाइक सीधे साइकिल सवार बैजनाथ यादव से टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि बैजनाथ यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

नेत्रहीन पत्नी और 4 साल के बेटे का था इकलौता सहारा

हादसे के बाद सामने आई पारिवारिक स्थिति ने लोगों को और भावुक कर दिया. बताया जा रहा है कि बैजनाथ यादव की पत्नी दोनों आंखों से दृष्टिहीन है, जबकि उनका एक मात्र चार वर्षीय बेटा है. परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी. उनकी मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि बैजनाथ यादव मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे. उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.हादसे में बाइक सवार रेयाज अली (16 वर्ष) और मोहम्मद इब्राहम (19 वर्ष) भी घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इब्राहम अपने मामा के घर बसडिला आया हुआ था.

नशे में बाइक चलाने का आरोप

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का आरोप है कि बाइक सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे. हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घायल दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

Also Read: Gopalganj news : गोपालगंज में जानें आज के दर्शन, साथ ही जानें मंडी भाव भी

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन