नवयुवक समिति करेगी रोड सेल का संचालन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 9:04 PM
10बीएचयू-12-बैठक में जुटे लोग.गांव के लोगों से दंगल सूची सौंपने का कहा.उरीमारी. नव युवक रैयत विस्थापित समिति पोटंगा की बैठक स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में मनोज मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति ने न्यू बिरसा परियोजना में संचालन समिति पोटंगा द्वारा रोड सेल चलाने के दावे को खारिज किया. निर्णय लिया गया कि […]
10बीएचयू-12-बैठक में जुटे लोग.गांव के लोगों से दंगल सूची सौंपने का कहा.उरीमारी. नव युवक रैयत विस्थापित समिति पोटंगा की बैठक स्थानीय शिव मंदिर प्रांगण में मनोज मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समिति ने न्यू बिरसा परियोजना में संचालन समिति पोटंगा द्वारा रोड सेल चलाने के दावे को खारिज किया. निर्णय लिया गया कि रोड सेल का संचालन नवयुवक रैयत विस्थापित समिति द्वारा किया जायेगा. समिति ने संचालन समिति पोटंगा पर कई तरह के आरोप भी लगाये. कहा कि ऐसे लोगों को किसी कीमत पर बागडोर नहीं सौंपा जायेगा. समिति ने सभी गांव के लोगों से दंगल की सूची शीघ्र समिति को सौंपने को कहा है. बैठक में दसई मांझी, मनोज प्रजापति, बंशीलाल मुर्मू, पिंटू साहू, फूलेश्वर गंझू, मंटू मरांडी, तुलसी करमाली, सुरेंद्र करमाली, अनुज मुंडा, मंगरा गंझू, पांडू पाहन, जग्गू मुंडा, अजय, गणेश, राजेंद्र, दीपक, लीटा, रूपलाल, प्रभु, लालू, बंधु गंझू, रमण, प्रकाश गंझू, तापेश्वर साव, कोल्हा मुंडा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










