लीड के साथ) फ्लैग-डीएवी बरकाकाना में शुरू हुआ समर कैंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 May 2015 9:04 PM
10बीएचयू-5-समर कैंप में जुटे विद्यार्थी. हेडिंग-प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है : प्राचार्या.नयानगर(बरकाकाना). डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना में रविवार से सात दिवसीय आओ खेले नाचे गायें ग्रीष्मानंद शिविर (समर कैंप) शुरू हुआ. शिविर में कक्षा पांच से आठ तक के 320 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. शिविर का उदघाटन प्राचार्या उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्वलित […]
10बीएचयू-5-समर कैंप में जुटे विद्यार्थी. हेडिंग-प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है : प्राचार्या.नयानगर(बरकाकाना). डीएवी पब्लिक स्कूल, बरकाकाना में रविवार से सात दिवसीय आओ खेले नाचे गायें ग्रीष्मानंद शिविर (समर कैंप) शुरू हुआ. शिविर में कक्षा पांच से आठ तक के 320 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं. शिविर का उदघाटन प्राचार्या उर्मिला सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के उद्देश्य से समर कैंप लगाया गया है. बच्चों को इसमें उनके मनपसंद क्षेत्र में प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी. शिविर में शामिल विद्यार्थी बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, खोखो, आर्ट एंड क्राफ्ट, एरोबिक एक्सरसाइज, डांस आदि में शामिल होकर मौज-मस्ती कर रहे हैं. प्रशिक्षक बच्चों को खेलकूद, डांस, एरोबिक्स आदि की जानकारी दे रहे हैं. डांस में पापिया नंदी, केडी शर्मा, एरोबिक डंास में विक्की, मितेन, सूर्या सिंह, कुमारी सुनैना, वॉलीबॉल में राष्ट्रीय रेफरी बसंत नायक, सुदर्शन प्रसाद, बास्केटबॉल में डीपी बलियार सिंह, खोखो में संतोष गुप्ता, एसबी गुप्ता, मीता गांगुली, अर्चना, रोशन उरांव, रामचंद्र महतो, संतोष महतो, हैंड बॉल में अमिताभ कुणाल, आर्ट एंड क्राफ्ट में रूपम कुमार, वीके प्रसाद बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्राचार्या ने बताया कि बच्चों को सातों दिन विभिन्न प्रकार का नाश्ता दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










