पलामू: हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से चार युवक झुलसे, मेदिनीनगर रेफर

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

बिजली का तार सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Palamu News: पलामू जिले में बारात लेकर जा रही बस की छत पर बैठे चार युवक 11 हजार वोल्ट बिजली तार के संपर्क में आने से गंभीर रूप से झुलस गए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट 

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक हादसा हो गया. पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-लावालौंग मुख्य मार्ग पर गढ़गांव पुलिया के समीप 11 हजार हाई वोल्टेज बिजली के तार में सटने से चार युवक झुलस गए. सभी घायलों को इलाज के लिए पहले पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. 

बारात लेकर जा रही थी बस 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि पाटन थाना क्षेत्र के बलगड़ा से लावालौंग के रिमी रामपुर जाने के लिए बस से बारात निकली थी. इसमें कुछ बाराती बस के छत (ऊपर) पर बैठे थे. तभी पांकी से लावालौंग जाने के दौरान गढ़गांव पुलिया के पास बस पहुंची. बस के ऊपर सवार बाराती 11 हजार वोल्टेज तार के स्पर्श में आ गए. इसमें प्रमोद कुमार यादव उम्र करीब 24 वर्ष, राजेश यादव उम्र करीब 25 वर्ष, रंजन कुमार यादव उम्र करीब 27 वर्ष और विनोद कुमार यादव उम्र करीब 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. 

स्थानीय लोगों ने की मदद 

सभी घायल युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.  सभी घायल युवक पाटन थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में बोले प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला – संवाद का तरीका ही निर्णायक

इसे भी पढ़ें: पलामू में अपराधियों के हौसले बुलंद: रेहला में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola