स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 30 May 2026 9:39 PM
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई
विश्रामपुर. पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के निर्देश पर शनिवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी राहुल कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी, दवा भंडार सहित सभी विभागों की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गहन जांच की. निरीक्षण के बाद राहुल कुमार ने स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है. मौके पर डॉ दिनेश सिंह, डॉ एमएम प्रसाद, डॉ अनिल उरांव, बीएएम राजीव सिंह, विनोद तिवारी, मिथलेश दुबे, रंजन कुमार, संतोष कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










