18 घंटे से सुदना इलाका में बिजली बाधित, उपभोक्ता परेशान

18 घंटे से सुदना इलाका में बिजली बाधित, उपभोक्ता परेशान
मेदिनीनगर. शहर के पुलिस लाइन रोड दुर्गा गैरेज के पास लगा ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार की रात करीब 11 बजे जल गया. इससे पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है. इस कारण बिजली उपभोक्ता काफी परेशान रहे. बिजली नहीं रहने के कारण इस भीषण गर्मी में लोगों का रहना मुहाल हो गया है. सबसे गंभीर संकट पेयजल का बना हुआ है. लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है. कई बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि पिछले 18 घंटे से बिजली आपूर्ति बंद है. घर में लगे इनवर्टर भी बंद हो चुके हैं. बिजली के बिना रहना मुश्किल हो गया है. मोटर नहीं चलने कारण पेयजल का गंभीर संकट बना हुआ है. ट्रांसफॉर्मर अचानक जलने के कारण भीषण गरमी में लोगों को जीना मुहाल हो गया है. इस संबंध में विभाग के एसडीओ ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है. इसे ठीक कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










