कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान

मेदिनीनगर के सुदना स्थित मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा के साथ भक्तिमय हुआ पूरा माहौल, जानें पूरी खबर.
पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के अघोर आश्रम रोड सुदना स्थित मन्दिर में देवी माँ की पिंडी और माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापना को लेकर तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ. शांति विकास संघ व शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के देखरेख में अनुष्ठान का आयोजन हुआ है.आयोजकों ने बताया कि अनुष्ठान में मुहल्ले के श्रद्धालुओं का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर शुक्रवार की सुबह में बाजे गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. शिव महावीर मंदिर में पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने कलश उठाया. शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रद्धालु गिरिवर स्कूल के पास कोयल नदी तट पहुंचें.
आचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार से मां गंगा की पूजा कराया. यजमान इन्द्रदेव उपाध्याय, शीला देवी, अनुज कुमार, ज्योति देवी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने गंगा पूजन के बाद कलश में जल लेकर वापस मंदिर पहुंचे, जहां विधि विधान से कलश स्थापित किया गया. माता रानी के जय घोष व मंत्रोच्चार से माहौल भक्तिमय हो गया.
आयोजकों ने बताया कि शनिवार व रविवार को प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधान होगा. आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्र और उनके सहयोगी पंडित अभिषेक, सत्यनारायण चौबे, दिलीप, मनोज, अमर के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन व प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधान संपन्न कराया जायेगा. रविवार को पूजन के बाद माता रानी की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जायेगा. प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का विधान पूर्ण कर हवन के साथ पूर्णाहुति होगी. भंडारा में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया जायेगा.
कलश यात्रा में वार्ड पार्षद सुनील राम, पूर्व पार्षद सुशीला कुमारी,संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता,बिल्लू तिवारी, धनंजय पांडेय, प्रकाश, सत्येंद्र ठाकुर,बबलू तिवारी, रूबी सिन्हा, बरखा सिन्हा,ममता,बसंत दुबे, प्रमोद साव, अशोक सिंह, बबलू उपाध्याय, अवधेश भूइंया,मनोज ठाकुर,नागेंद्रनाथ पाठक, लक्ष्मण राम, राकेश, गोरख ठाकुर, मुकेश, सरिता,प्रभा,पूनम, रीता, शोभा,किरण, दुर्गा, सीमा, पूजा, ममता, डॉली, तारा सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










