हैदरनगर थाना पहुंचे पलामू एसपी, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने हैदरनगर थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों, वारंट और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

पलामू : पलामू एसपी कपिल चौधरी ने शुक्रवार को हैदरनगर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, लंबित कांडों के अनुसंधान और निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के मामलों, पासपोर्ट सत्यापन और थाना अभिलेखों के रखरखाव की समीक्षा की. उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई और व्यवस्था का भी जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंभीर मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश

एसपी ने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों और अभिलेखों की समीक्षा कर अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली. उन्होंने गंभीर और लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी मामले के अनुसंधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए. साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण जांच करते हुए समय पर आरोप-पत्र दाखिल किया जाए और सभी मामलों का नियमानुसार व समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए.

गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

एसपी ने लंबित वारंट और कुर्की के मामलों की भी समीक्षा की. उन्होंने फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.

प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन

न्यायालय से जारी वारंट और कुर्की के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने को कहा गया. एसपी ने निर्देश दिया कि फरार अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाए.

वाहन जांच और रात्रि गश्ती बढ़ाने पर जोर

अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखने के साथ रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया.

एसपी ने बैंकों, वित्तीय संस्थानों, एटीएम, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया, ताकि आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोका जा सके.

लोगों से सम्मानजनक व्यवहार करें

एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को थाना आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सौहार्दपूर्ण, सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से समाधान किया जाए.

असामाजिक तत्वों पर नजर रखने का निर्देश

उन्होंने कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. पुलिसकर्मियों को अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश भी दिया गया.

रिकॉर्ड दुरुस्त रखने का निर्देश

एसपी ने थाना परिसर में साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने को कहा. साथ ही सभी अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने तथा जरूरी दस्तावेजों का नियमानुसार संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पलामू में 32 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में कार्रवाई, दो पूर्व पंचायत सेवकों समेत 6 गिरफ्तार

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आम लोगों की सुरक्षा और बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिस को लगातार सक्रिय रहना होगा. अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ आम जनता की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
निरीक्षण करते एसपी | Prabhat Khabar Network
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola