Palamu News: सतबरवा में प्रमुख जगहों पर लगे CCTV कैमरे, अपराध और हादसों की जांच में मिलेगी मदद
सतबरवा पुलिस ने अपराधियों पर निगरानी के लिए लगवाया सीसीटीवी कैमरा। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा पुलिस ने सुरक्षा मजबूत करने के लिए प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिससे अपराधियों पर नजर रखने और अपराध रोकने में मदद मिलेगी।
सतबरवा, पलामू : सतबरवा थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में पहल की है. पुलिस की ओर से सतबरवा क्षेत्र के कई प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्थानों और सड़कों से गुजरने वाले लोगों व वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी.
आपके शहर में
सीसीटीवी कैमरे लगने से सतबरवा और दुबियाखांड की ओर आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियां पुलिस की निगरानी में रहेंगी. इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ किसी आपराधिक घटना की स्थिति में जांच में भी पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है.
अपराध पर अंकुश लगाने में मिलेगी मदद
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराधियों में भय का माहौल बनेगा और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सहायता मिलेगी. सड़क दुर्घटना, चोरी, विवाद या अन्य घटनाओं की स्थिति में सीसीटीवी फुटेज पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है. जरूरत पड़ने पर थाना क्षेत्र के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी कैमरे लगाये जायेंगे.
स्थानीय दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं समेत कई लोगों ने पुलिस की इस पहल का स्वागत किया है. लोगों ने कहा कि क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी बढ़ने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए