हुसैनाबाद: छोटू सिंह हत्याकांड में 10 नामजद पर FIR, पिता ने लगाया साजिश रचकर गोली मारने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

पलामू के हुसैनाबाद में ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या। पिता की शिकायत पर 10 नामजद आरोपियों और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू). हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पुरंदर बीघा के समीप ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मृतक के पिता कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह ने गुरुवार देर शाम हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्कार्पियो से जा रहा था बाजार

आवेदन में भुनेश्वर सिंह ने आरोप लगाया है कि दो सितंबर की शाम उनका पुत्र ओमप्रकाश सिंह अपने स्कार्पियो से घर का सामान खरीदने बाजार जा रहा था. इसी दौरान दरुआ गांव निवासी साकेत पाठक, उसके अन्य साथी और लोटनियां गांव निवासी मनीष यादव ने रास्ते में स्कार्पियो रुकवायी। साकेत पाठक वाहन में बैठ गया और जरूरी बात करने की बात कहकर ओमप्रकाश को नगर पंचायत क्षेत्र के पुरंदर बीघा की ओर ले गया.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में युवक को रात में मारी गोली, सुबह होते ही सड़क जाम, बाजार बंद; कनपटी में मारी गई थी गोली

गोली लगने के बाद स्कार्पियो से निकलकर भागने लगा

आवेदन के अनुसार, इस दौरान चार बाइक पर सवार लोग उनके वाहन के आगे-आगे चल रहे थे. इनमें टिकरी गांव निवासी रवि सिंह के भी शामिल होने का आरोप लगाया गया है. पुरंदर बीघा पहुंचने के बाद साकेत पाठक ने ओमप्रकाश के पेट में गोली मारी. इसके बाद मनीष यादव ने उसकी कनपटी में गोली मार दी. गोली लगने के बाद ओमप्रकाश स्कार्पियो से निकलकर भागने लगा. आरोप है कि टिकरी गांव निवासी इशू प्रताप सिंह उर्फ भिंडी ने उसकी कनपटी में गोली मार दी. सड़क पर गिरने के बाद तिवारी बिगहा निवासी नीतीश तिवारी ने भी उस पर गोली चलायी.

ये भी पढ़ें: पलामू : एक माह से अंधेरे में पिंजरही गांव, ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान

दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान अन्य आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की. इसके बाद सभी आरोपी हथियार लहराते हुए उत्तर दिशा में दंगवार की ओर फरार हो गये. मृतक के पिता ने प्राथमिकी में साकेत पाठक, मनीष यादव, रवि सिंह, इशू प्रताप सिंह उर्फ भिंडी, नीतीश तिवारी, निखिल सिंह, सीटू सिंह, सुधीर पाठक और पीयूष कुमार समेत अन्य लोगों के नाम दर्ज कराये हैं। साथ ही कुछ अज्ञात लोगों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola