पलामू सांसद वीडी राम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, FCRA संशोधन विधेयक पर बनी JPC के सदस्य मनोनीत

Updated:
विज्ञापन

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम को विदेशी अंशदान संशोधन विधेयक 2026 की संयुक्त संसदीय समिति का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने जिम्मेदारी के लिए आभार जताया।

विज्ञापन

पलामू संसदीय क्षेत्र. पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम को विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 से संबंधित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का सदस्य मनोनीत किया गया है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें समिति का सदस्य बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर करेगी विचार-विमर्श

जेपीसी में सांसद की नियुक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है. समिति विधेयक के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श और अध्ययन करेगी.सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूरी निष्ठा और गंभीरता के साथ निर्वहन करेंगे और विधेयक के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन के बाद देशहित में अपना सार्थक योगदान देने का प्रयास करेंगे.

पूरी प्रतिबद्धता के साथ देंगे योगदान

उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रति आभार जताया. सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि संसद द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए महत्वपूर्ण है और समिति के कार्यों में पूरी प्रतिबद्धता के साथ योगदान देंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola