पाटन: साढ़े 6 किमी सड़क बनी तालाब, एक फीट पानी में डूब रहे वाहनों के पहिए

Updated:
विज्ञापन

सड़क पर बने गढ़े में जमा बारिश का पानी | Prabhat Khabar Network

पलामू के पाटन में किसैनी से हरैया तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। बड़े गड्ढों और जलजमाव के कारण राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट पाटन (पलामू). पलामू जिले के पाटन-नावाजयपुर-पदमा पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क से किसैनी होते हुए हरैयाखुर्द सिवाना तक जाने वाली करीब साढ़े छह किलोमीटर लंबी सड़क की हालत जर्जर हो गयी है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं. बारिश के बाद इन गड्ढों में एक फीट से अधिक पानी जमा हो गया है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गड्ढों में डूब जा रहा वाहनों का पहिया

मुख्य सड़क से हरैयाखुर्द सिवाना तक की इस सड़क पर कई स्थानों पर इतने बड़े गड्ढे हो गये हैं कि उनमें वाहनों के पहिए तक डूब जा रहे हैं. जलजमाव के कारण गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता. इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है. ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण कई दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं.

2007-08 में पीएमजीएसवाई से बनी थी सड़क

ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क का निर्माण वर्ष 2007-08 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) मद से कराया गया था. तत्कालीन विधायक और वर्तमान में राज्य के वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर के प्रयास से सड़क का निर्माण हुआ था. निर्माण के वर्षों बाद अब सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. स्थिति यह है कि वाहनों की बात तो दूर, लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है.

ये भी पढ़ें: पलामू : एक माह से अंधेरे में पिंजरही गांव, ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान

जलजमाव से स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

सड़क पर जलजमाव के कारण ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों की परेशानी भी बढ़ गयी है.ग्रामीणों का कहना है कि कई बच्चे सड़क की खराब स्थिति और जलजमाव के कारण स्कूल जाने से कतराने लगे हैं. गुरुवार को एक ऑटो गड्ढे में फंस गया, जिसे ग्रामीणों ने धक्का देकर बाहर निकाला. ग्रामीणों के अनुसार, जलजमाव वाले गड्ढों के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद: छोटू सिंह हत्याकांड में 10 नामजद पर FIR, पिता ने लगाया साजिश रचकर गोली मारने का आरोप

सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वित्त सह संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर से उम्मीद है कि सड़क की समस्या का जल्द समाधान होगा. ग्रामीणों ने मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है.मौके पर विनोद सिंह, लवकुमार सिंह, पवन सिंह, चंदन सिंह, राणा सिंह, छोटू सिंह, सूचित पाल, अवधेश पाल, संजय सिंह, कामेश सिंह, कमेश उरांव समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola