पलामू में SIR के तहत 3.46 लाख वोटरों को नोटिस, गुरुवार से शुरू हुई सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

पलामू में SIR के तहत 3.46 लाख वोटरों को नोटिस

पलामू के पांच विधानसभा क्षेत्रों में 3.46 लाख मतदाताओं की विसंगति को लेकर सुनवाई शुरू हो गई है। जानिए मतदाता सूची सुधार की पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें।

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड के सभी जिलों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत पलामू जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कार्रवाई तेज हो गई है. जिले में कुल 17 लाख 64 हजार 947 मतदाता हैं, जिनमें से 29 जुलाई तक 14 लाख 99 हजार 296 मतदाताओं के दस्तावेजों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी मतदाताओं को नोटिस जारी

जिले में 3 लाख 46 हजार 596 मतदाताओं के विवरण में विसंगति पाई गई है. इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया है और गुरुवार से उनकी सुनवाई शुरू हो गई है. पलामू क्लब में बूथ नंबर 193 और 194 की सुनवाई चल रही है, जहां सदर सीओ अमरदीप द्वारा सुनवाई की जा रही है. बूथ नंबर 193 से 147 लोगों को और बूथ नंबर 194 से 155 लोगों को नोटिस जारी किया गया है. गुरुवार दोपहर 3 बजे तक 89 लोग सुनवाई के लिए उपस्थित हो चुके थे.

विधानसभा वार विसंगति वाले मतदाताओं की संख्या

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक विसंगति डाल्टनगंज विधानसभा में है.

डाल्टनगंज: 81,586 मतदाताओं में विसंगति

पांकी: 74,894 मतदाताओं में विसंगति

विश्रामपुर: 66,068 मतदाताओं में विसंगति

छतरपुर: 62,636 मतदाताओं में विसंगति

हुसैनाबाद: 61,412 मतदाताओं में विसंगति

सुनवाई के बाद ही SIR में जुड़ेगा नाम

कुल 3 लाख 46 हजार 596 मतदाताओं में विसंगति के अलावा 72,760 मामलों में No Mapping और 28,931 मामले Demographic Similar Entry (DSI) के मिले हैं. इन सभी की सुनवाई के बाद ही ऑर्डर पास किया जाएगा और उसके बाद ही उनका नाम SIR में जोड़ा जा सकेगा.

3 से 30 सितंबर तक दे सकते है आवेदन

प्रशासन ने बताया कि जिन मतदाताओं को नोटिस मिला है, वे 3 सितंबर से 30 सितंबर तक अपना आवेदन दे सकते हैं. यदि उनकी शिकायत और दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो 3 अक्टूबर तक उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पाटन: साढ़े 6 किमी सड़क बनी तालाब, एक फीट पानी में डूब रहे वाहनों के पहिए

पांच विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीम गठित

7 अक्टूबर को फाइनल इलेक्टोरल रोल प्रकाशित किया जाएगा. सुनवाई के लिए सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग टीम गठित की गई हैं. डाल्टनगंज विधानसभा में 14 टीम, पांकी में 10 टीम और शेष तीन विधानसभा क्षेत्रों में भी टीमों का गठन कर गुरुवार से सुनवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में युवक को रात में मारी गोली, सुबह होते ही सड़क जाम, बाजार बंद; कनपटी में मारी गई थी गोली

पांचों विधानसभा का आंकड़ा

डाल्टनगंज विधानसभा: कुल 4 लाख 06 हजार 932 वोटर हैं, जिसमें से 3 लाख 41 हजार 612 वोटरों का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 65,320 मतदाता Absent, Shifted, Death, Duplicate (ASDD) श्रेणी में हैं. इनमें 8,252 की मृत्यु हो चुकी है, 21,294 Absent, 28,109 स्थायी रूप से Shifted, 5,617 पूर्व से Enrolled और 2,048 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाए हैं.

विश्रामपुर विधानसभा: कुल 3 लाख 67 हजार 800 मतदाता हैं, जिनमें से 3 लाख 19 हजार 987 का डिजिटाइजेशन हो चुका है. 47,813 मतदाता ASDD में हैं. इनमें 8,283 की मौत, 7,124 Absent, 23,204 स्थायी रूप से Shifted, 8,901 पूर्व से Enrolled और 301 अन्य कारणों से हैं.

छतरपुर विधानसभा: कुल 3 लाख 26 हजार 401 वोटर हैं, जिनमें 2 लाख 79 हजार 492 का डिजिटाइजेशन हुआ है. 46,909 मतदाता ASDD में हैं. इसमें 8,084 की मौत, 12,299 Absent, 18,788 स्थायी रूप से Shifted, 6,257 पूर्व में Enrolled और 1,481 अन्य कारणों से हैं.

हुसैनाबाद विधानसभा: कुल 3 लाख 30 हजार 689 वोटर हैं, जिनमें 2 लाख 76 हजार 671 का डिजिटाइजेशन हुआ है. 54,018 वोटर ASDD में हैं. इसमें 8,386 की मौत, 14,376 Absent, 22,782 स्थायी रूप से Shifted, 7,499 पूर्व से Enrolled और 975 अन्य कारणों से हैं.

पांकी विधानसभा: कुल 3 लाख 33 हजार 125 वोटर हैं, जिनमें 2 लाख 81 हजार 534 का डिजिटाइजेशन हुआ है. 51,591 मतदाता ASDD में हैं. इसमें 7,817 की मौत, 15,392 Absent, 19,545 स्थायी रूप से Shifted, 8,369 पूर्व से Enrolled और 468 अन्य कारणों से नहीं जुड़ पाए हैं.

तय समय पर उपस्थित होकर रखें अपना पक्ष

प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि जिन लोगों को नोटिस मिला है, वे तय समय में अपने दस्तावेजों के साथ सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में बरकरार रह सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola