जन्माष्टमी को लेकर सतबरवा के मंदिर सजे, बांके बिहारी मंदिर में लगेगा 56 भोग
श्री राधे कृष्ण मंदिर को जन्माष्टमी को लेकर सजावट में अंतिम रूप देते कारीगर। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को सजाया गया। बांके बिहारी मंदिर में प्रभु को लगेंगे छप्पन भोग, श्रद्धालु रखेंगे विशेष व्रत।
रमेश रंजन की रिपोर्ट सतबरवा (पलामू). श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सतबरवा तथा आसपास के क्षेत्र में मंदिरों को आकर्षक रूप से सजाया गया है. सतबरवा पुराना बस स्टैंड स्थित श्री राधे-कृष्ण मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है. मंदिर परिसर को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लाइट और फूलों से सजाया जा रहा है.
आपके शहर में
देसी और विदेशी फलों के भोग
बांके बिहारी मंदिर के संस्थापक सदस्य पंडित राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि भगवान बांके बिहारी लाल की जन्माष्टमी पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ आयोजित की जाती है. इस दौरान प्रभु को 56 भोग लगाए जाते हैं, जिसमें कई देसी और विदेशी फलों के भोग भी शामिल होते हैं.उन्होंने कहा कि इस दिन कई श्रद्धालु उपवास रखकर व्रत करते हैं. विशेष पूजा के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है. भगवान श्री कृष्ण के व्रत और उपासना करने वाले लोगों के जीवन में प्रभु सुख-शांति, प्रेम और समृद्धि बनाए रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए