हुसैनाबाद में युवक की गोली रात में गोली मारी, सुबह होते ही सड़क जाम, बाजार बंद; कनपटी में मारी गई थी गोली

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या (AI Generated)

पलामू के हुसैनाबाद में अपराधियों ने युवक की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक पर पहले से कई मामले दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

नौशाद अहमद की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

हुसैनाबाद (पलामू). हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के पुरंदर बीघा गांव के समीप बुधवार की रात करीब 8:30 बजे अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कचरा गांव निवासी भुनेश्वर सिंह उर्फ भुलन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह उर्फ छोटू सिंह के रूप में हुई है.

स्कॉर्पियो रोककर कर रहा था बातचीत

जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश सिंह अपनी निजी स्कॉर्पियो सड़क किनारे रोककर किसी से बातचीत कर रहा था. इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने मौका देखकर उसकी कनपटी में गोली मार दी. गोली लगते ही ओमप्रकाश ने स्कॉर्पियो का दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास किया. इसी दौरान हमलावरों ने उस पर दो और गोलियां दाग दीं. गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश सड़क पर गिर गया.

हमलावर बाइक से दंगवार की ओर फरार

घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर बाइक से दंगवार की ओर फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल ओमप्रकाश को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. हालांकि परिजनों को उसके जीवित होने की उम्मीद थी. इसके बाद वे उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच लेकर रवाना हुए.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

हत्या के विरोध में सड़क जाम, आक्रोशित लोगों ने बंद करायी दुकानें

ओमप्रकाश सिंह की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. हत्या के विरोध में गुरुवार की सुबह लोगों ने सड़क जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने आसपास की दुकानों को भी बंद करवा दिया. लोग हत्याकांड में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. सड़क जाम और दुकानें बंद कराये जाने से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ.

हत्या के विरोध में सड़क जाम करते लोग / Prabhat Khabar Network
हत्या के विरोध में सड़क जाम करते लोग / Prabhat Khabar Network

मृतक पर दर्ज है आठ मामले

बताया गया है कि ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ हुसैनाबाद थाना में आठ मामले दर्ज हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना के बाद हुसैनाबाद क्षेत्र में दहशत और तनाव का माहौल है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola