Palamu News: ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल का 33वां स्थापना दिवस, अनुशासन को बताया सफलता की कुंजी
ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल के 33वें स्थापना दिवस पर डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने छात्रों को अनुशासन और शिक्षकों के सम्मान का महत्व समझाया।
मेदिनीनगर, पलामू : ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल का 33वां स्थापना दिवस बुधवार को बाइपास रोड स्थित सत्कार भवन में मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम के डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह, आरपीएम शैक्षणिक संस्था के सचिव विजय शंकर मिश्र और निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
आपके शहर में
अनुशासन से मिलती है सफलता
मौके पर डिप्टी मेयर मनोज कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है. अनुशासित बच्चे जीवन में काफी आगे बढ़ते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षकों का सम्मान करने की अपील करते हुए कहा कि जो विद्यार्थी अपने शिक्षकों का सम्मान करते हैं, वही जीवन में सफलता हासिल करते हैं.
जिले के टॉप टेन में रही सृष्टि शर्मा
विद्यालय के निदेशक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि स्कूल की स्थापना 33 वर्ष पहले हुई थी. यहां से पढ़ाई पूरी करने वाले कई विद्यार्थी देश-विदेश में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं. छात्रा सृष्टि शर्मा ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले के टॉप टेन में स्थान बनाया है.
उन्होंने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग क्लास की व्यवस्था की गयी है.
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
स्थापना दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. कार्यक्रम का मंच संचालन शार्दूल सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक दिलीप तिवारी ने किया.
मौके पर आरएन टैगोर स्कूल के प्राचार्य अरविंद पांडेय, बाल भारती स्कूल के प्राचार्य, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल की प्राचार्य आशा घई, शिक्षक नरेंद्र तिवारी, नित्यानंद मिश्रा, मुकेश सिंह, अभिषेक पांडेय, राकेश वर्मा, राजीव कुमार, अशोक शर्मा, सीमा सिन्हा, रानी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए