Palamu News: पाटन में तहसील कचहरी सह हलका कर्मचारी आवास में चोरी, 70 हजार से अधिक का सामान ले गये चोर

Updated:
विज्ञापन

खाली पड़ा चापाकल | Prabhat Khabar Network

पाटन के भुड़वा स्थित तहसील कचहरी और कर्मचारी आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 70 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

पलामू: पाटन प्रखंड के भुड़वा स्थित तहसील कचहरी सह हलका कर्मचारी आवास में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 70 हजार रुपये से अधिक का सामान चोरी कर लिया. चोर आवास से स्टेबलाइजर, समर्सिबल और स्टार्टर लेकर फरार हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुबह ग्रामीणों ने देखा टूटा ताला

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार सुबह जब लोगों की नजर तहसील कचहरी सह हलका कर्मचारी आवास पर पड़ी, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद अंदर जाकर देखा गया तो भवन के दो अन्य कमरों के गेट का ताला भी टूटा था. चापाकल में लगा समर्सिबल, स्टेबलाइजर और स्टार्टर गायब था. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना पाटन पुलिस को दी.

श्मशान घाट व टिल्हा में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के श्मशान घाट और टिल्हा में अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है. ग्रामीणों का आरोप है कि ये स्थान अब नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों का अड्डा बनते जा रहे हैं, जिससे गांव में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है. ग्रामीणों ने पुलिस से इन स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola