Garhwa News: रक्षाबंधन पर मायके से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, बाइक से गिरने के बाद वाराणसी में तोड़ा दम
पुतला दहन करते आजसू के पदाधिकारी व कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
पलामू में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर आजसू कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका, इस दौरान पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई।
डंडई, गढ़वा : डंडई मुख्यालय निवासी ध्रुवलाल प्रसाद की पत्नी किरण देवी (40) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश स्थित मायके गयीं किरण देवी भाइयों को राखी बांधकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में अचानक चक्कर आने से वह बाइक से गिर गयीं. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगी.
आपके शहर में
घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए वाराणसी स्थित अस्पताल ले गये. अस्पताल पहुंचने के कुछ समय बाद ही उनकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. किरण देवी अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गयी हैं.
मिलनसार स्वभाव की थीं किरण देवी
किरण देवी के निधन की खबर से डंडई समेत आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी. ग्रामीणों के अनुसार, किरण देवी व्यवहारिक, मिलनसार और हंसमुख स्वभाव की थीं. वह लोगों से सहजता से मिलती-जुलती थीं और सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती थीं.
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जतायी संवेदना
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता मृतका के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. वहीं, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम ने भी किरण देवी के निधन पर दुख जताया.
उन्होंने कहा कि किरण देवी का असमय निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए