पलामू : एक माह से अंधेरे में पिंजरही गांव, ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण परेशान

Updated:
विज्ञापन

जले ट्रांसफार्मर को दिखाते पिंजरही के ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज के पिंजरही गांव में एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब है। ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और विभाग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र की तेंदुई पंचायत के पिंजरही गांव में करीब एक माह से बिजली संकट बना हुआ है. गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब एक माह पहले जल गया था, जिसे अब तक नहीं बदला गया है. इससे ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं. बिजली नहीं रहने से रोजमर्रा के कामकाज के अलावा छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित

ग्रामीणों ने बताया कि रात में अंधेरा रहने के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है. घर से बाहर निकलने में भी परेशानी होती है. लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है.

25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

ग्रामीणों ने बिजली विभाग को आवेदन देकर जले 25 केवीए के ट्रांसफार्मर की जगह 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है. उनका कहना है कि गांव की जरूरत के अनुसार अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया जाये, ताकि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की समस्या से राहत मिल सके. मांग करने वालों में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह उर्फ भोलू बाबू, अजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, ललन ठाकुर, सिकंदर सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह, रामराज सिंह, जितेंद्र भुईयां समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola