टैंकर से जल वितरण कराना सराहनीय कार्य : एसडीपीओ

टैंकर से जल वितरण कराना सराहनीय कार्य : एसडीपीओ
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर फेयर माइन कार्बन्स प्रालि कंपनी द्वारा मेदिनीनगर में टैंकर से जल वितरण शुरू कराया गया. शनिवार को सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने छहमुहान के पास टैंकर से जल वितरण कार्य का उदघाटन किया. एसडीपीओ श्री यादव ने कंपनी के इस कार्य की सराहना की. उन्होंने कहा कि पलामू भीषण गरमी की चपेट में है. जल स्तर नीचे चले जाने के कारण कई जगहों पर जल संकट गहरा गया है. ऐसी स्थिति में निजी कंपनी द्वारा शहर में टैंकर से जल वितरण कराना सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जनसेवा की भावना से सेवा कार्य करना चाहिए. मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है. इस तरह के कार्य से समाज में सहयोग, सेवा व स्वच्छता की भावना विकसित होगी. कंपनी के पीआरओ अशोक मिश्रा ने कहा कि गर्मी के कारण कई चापानल सूख गये है. लोगोंं को दैनिक कार्यों के लिए पेयजल संकट से जुझना पड़ रहा है. इस समस्या से आमजनों को राहत पहुंचाने के उदेश्य से कंपनी के द्वारा टैंकर से जलापूर्ति सेवा शुरू की गयी है. उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के जल संकटग्रस्त इलाके में टैंकर जल वितरण किया जायेगा. कंपनी का यह प्रयास है कि आमजनों को बेहतर सुविधा व सेवा का लाभ मिले. मौके पर कंपनी के एडमिन मैनेजर अंशु कुमार, लैंड एंड लाइजनिंग के डिप्टी मैनेजर प्रणव कुमार द्विवेदी, हेड शशांक सिंह, आशीष उपाध्याय, प्रियांशु पाठक व अभिषेक सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










