दिव्यांग बच्चे समाज के अंग हैं : डॉ सत्यजीत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2019 11:56 PM
मेदिनीनगर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजमती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट ने जिला दिव्यांग विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया गया. दिव्यांग बच्चों के 100 मीटर दौड़ में प्रथम सुधीर कुमार,फरहान खान व तीसरा स्थान पूजा कुमारी, मेढ़क रेस में अमित कुमार प्रथम, मंडल कुमारी द्वितीय व मनु […]
मेदिनीनगर : अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर राजमती सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ट्रस्ट ने जिला दिव्यांग विद्यालय परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया. सफल प्रतिभागियों को मोमेंटो दिया गया. दिव्यांग बच्चों के 100 मीटर दौड़ में प्रथम सुधीर कुमार,फरहान खान व तीसरा स्थान पूजा कुमारी, मेढ़क रेस में अमित कुमार प्रथम, मंडल कुमारी द्वितीय व मनु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा कुर्सी रेस व अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
ट्रस्ट के संस्थापक सह रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के बीच आकर काफी खुशी मिलती है. बच्चों को मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से शामिल हुए. दिव्यांग बच्चों को आत्मविश्वास, आत्म सम्मान व उनके जीवन को बेहतर बनाने का संकल्प लिया गया है.
डॉ गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग बच्चे में प्रतिभा की कमी नहीं है. उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है. उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे समाज के अंग हैं. संस्था के सचिव विश्वजीत गुप्ता ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से ऐसे लोगों को सिर्फ सेवा करना मकसद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










