सदर अस्पताल जमुई में आज कौन डॉक्टर बैठेंगे? जारी हुआ रोस्टर
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 11 Jun 2026 7:48 AM
सांकेतिक तस्वीर
Jamui OPD Roster Today: जमुई में मरीजों की सुविधा के लिए जारी हुआ गुरुवार का रोस्टर, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध.
Jamui OPD Roster Today: सदर अस्पताल जमुई प्रशासन की ओर से गुरुवार के लिए ओपीडी, इमरजेंसी और विभिन्न विभागों का रोस्टर जारी कर दिया गया है. अस्पताल में आने वाले मरीज संबंधित विभाग के चिकित्सकों से निर्धारित समय पर परामर्श और उपचार प्राप्त कर सकते हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सभी प्रमुख विभागों में चिकित्सकों की तैनाती की गई है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सके.
ओपीडी में आज उपलब्ध रहेंगे ये चिकित्सक
पुरुष ओपीडी में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव सिंह सेवाएं देंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, नेत्र रोग ओपीडी में डॉ थनीष कुमार और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन मरीजों का इलाज करेंगे.
मेंटल हेल्थ ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार और पीडियाट्रिक ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार उपलब्ध रहेंगे. सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्युंजय कुमार मरीजों को परामर्श देंगे.
ऑपरेशन थिएटर और अन्य विभागों की ड्यूटी
आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम तथा जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज मौजूद रहेंगे.
एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम सेवाएं देंगे. वहीं एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ प्रितम प्रिया तथा दूसरी पाली में डॉ अमित रंजन की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय
इमरजेंसी कक्ष में पहली पाली में डॉ नवीनचंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे.
महिला ओपीडी में तीन पालियों में डॉक्टर तैनात
महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ श्वेता सिंह महिला मरीजों की जांच और उपचार करेंगी.
एनेस्थीसिया विभाग का रोस्टर
एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










