रिवॉल्वर, महंगी घड़ियां और करोड़ों की जमीन, जानिए RJD के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा

Updated:
विज्ञापन
sunil singh photo

राजद के MLC कैंडिडेट सुनील सिंह की फाइल फोटो

RJD MLC Candidate Sunil Singh Property: आरजेडी के विधान परिषद उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के साथ जमा किए गए शपथ पत्र में उनकी करोड़ों की संपत्ति, पत्नी के नाम पर दर्ज बड़ी जमीन-जायदाद, लाखों रुपये के कर्ज और आठ लंबित मामलों का खुलासा हुआ है.

विज्ञापन

RJD MLC Candidate Sunil Singh Property: राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में उनकी संपत्ति, परिवार की आर्थिक स्थिति, पढ़ाई और उन पर चल रहे मामलों की जानकारी सामने आई है. शपथ पत्र के अनुसार, डॉ. सुनील कुमार सिंह और उनकी पत्नी वंदना सिंह करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. खास बात यह है कि संपत्ति के मामले में उनकी पत्नी उनसे आगे हैं.

डॉ. सुनील कुमार सिंह के पास करीब 6 करोड़ 46 लाख रुपये की चल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी के पास करीब 8 करोड़ 95 लाख रुपये की चल संपत्ति है. परिवार के जॉइन्ट खाते में भी 32 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति दर्ज की गई है.

जमीन-जायदाद में भी आगे हैं पत्नी

डॉ. सिंह के नाम पर करीब 4 करोड़ 41 लाख रुपये की जमीन और मकान हैं. दूसरी ओर उनकी पत्नी के नाम पर 34 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की अचल संपत्ति है. परिवार के संयुक्त नाम पर भी 3 करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है.

गाड़ियों और गहनों का है बड़ा कलेक्शन

सुनील सिंह के पास दो कारें हैं. उनके पास करीब 300 ग्राम सोना भी है. साथ ही कई महंगी घड़ियां भी हैं. वहीं उनकी पत्नी के पास दो कारें, करीब ढाई किलो सोना और 35 किलो चांदी है. सोने की कीमत ही लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये बताई गई है.

परिवार के पास लाइसेंसी हथियार भी

शपथ पत्र में हथियारों का भी जिक्र किया गया है. डॉ. सुनील सिंह के पास एक बंदूक और एक रिवॉल्वर है. उनकी पत्नी के नाम भी एक रिवॉल्वर दर्ज है.

लाखों रुपये का कर्ज

डॉ. सुनील कुमार सिंह पर 51 लाख रुपये से अधिक का कर्ज है. वहीं उनकी पत्नी पर करीब 22 लाख रुपये का Vehicle लोन है.

आठ मामले हैं लंबित

शपथ पत्र के अनुसार, सुनील सिंह पर कुल आठ मामले चल रहे हैं. इनमें चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन, प्रदर्शन और अन्य आरोपों से जुड़े मामले शामिल हैं. हालांकि अब तक किसी भी मामले में उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है.

पढ़ाई में भी मजबूत है रिकॉर्ड

59 वर्षीय डॉ. सुनील कुमार सिंह सारण जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने रसायन विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने PHD की उपाधि भी हासिल की. उनकी पढ़ाई का रिकॉर्ड काफी मजबूत माना जाता है.

Also Read: बिहार के 94 लाख पेंशनधारियों के लिए खुशखबरी, सीएम सम्राट का ऐलान- अब हर महीने 10 तारीख को खाते में आएंगे पैसे

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन