श्रावणी मेला को लेकर झाझा स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, यात्रियों की सुविधा के लिए बनेगा हेल्प यू काउंटर

बैठक में उपस्थित रेलवे अधिकारी | Prabhat Khabar Network
आगामी श्रावणी मेला को लेकर झाझा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं. विशेष हेल्प यू काउंटर और बेहतर सुविधाओं से कांवरियों की यात्रा सुगम होगी.
Railway Update: झाझा रेलवे स्टेशन पर आगामी श्रावणी मेला को लेकर रेलवे प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. शनिवार देर शाम स्टेशन प्रबंधक कार्यालय में स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रावणी मेला के दौरान स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़, यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.
संयुक्त बैठक में बनी रणनीति
बैठक में टीआई रवि गुप्ता, आरपीएफ पोस्ट कमांडर आरआर सहाय, रेल थानाध्यक्ष मधुसूदन पासवान, सीआईटी यशवंत रावत समेत अन्य अधिकारियों ने भाग लिया. अधिकारियों ने जसीडीह-किऊल रेलखंड से होकर गुजरने वाली सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक रणनीति तैयार की.
यात्रियों की सहायता के लिए बनेगा हेल्प यू काउंटर
रेलवे प्रशासन ने निर्णय लिया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों और कांवरियों की सहायता के लिए विशेष हेल्प यू काउंटर स्थापित किया जाएगा. यहां यात्रियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा. इसके अलावा स्टेशन पर शुद्ध पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी.
फुट ओवर ब्रिज से होगा आवागमन
भीड़ नियंत्रण के लिए यात्रियों और कांवरियों का आवागमन फुट ओवर ब्रिज के माध्यम से कराया जाएगा. वहीं आरपीएफ और जीआरपी के जवान ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे तथा किसी भी व्यक्ति को चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने से रोकेंगे.
विशेष ट्रेनों के संचालन की तैयारी
Railway Update: स्टेशन प्रबंधक रविकांत माथुरी ने बताया कि सावन माह में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. रेलवे का प्रयास है कि प्रत्येक यात्री और कांवरिया सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा कर सके. किसी भी समस्या की स्थिति में यात्री हेल्प यू काउंटर से तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे. बैठक में विशेष रूप से बुजुर्ग यात्रियों की सुरक्षा और सहायता पर भी जोर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतांबर सिंह
ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










