15 लाख रुपये के भीतर खोज रहे हैं पैनोरमिक सनरूफ वाली कार? ये 4 बन सकती हैं बेस्ट चॉइस

Panoramic Sunroof Cars / Pic: Kia Motors
पैनोरमिक सनरूफ वाली कारों का क्रेज बढ़ रहा है और अब ये 15 लाख से कम में भी उपलब्ध हैं. हम लाए हैं 4 शानदार कारें जो आपके बजट में फिट होंगी. जानें कैसे काम करता है यह फीचर और कौन सी कार है आपके लिए बेस्ट.
पैनोरमिक सनरूफ वाली कारों का क्रेज देश में काफी तेजी से बढ़ा है. कुछ साल पहले तक यह फीचर सिर्फ लग्जरी और महंगी गाड़ियों में मिलती थी, लेकिन अब यह 15 लाख से कम कीमत में भी मिल जाएगा. बाहर से स्टाइलिश दिखने के अलावा यह फीचर केबिन को पूरी तरह से हवादार और बड़ा बना देता है. यदि आपको भी इसी बजट के भीतर पैनोरमिक सनरूफ वाली कार लेनी है, तो यहां हम आपके लिए 4 बढ़िया विकल्प लेकर आए हैं. इस आर्टिकल में ये भी बताएंगे कि यह फीचर काम कैसे करता है.
Tata Curvv
टाटा मोटर्स की पॉपुलर कार कर्व में आपको पैनोरमिक सनरूफ वाला फीचर मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.74 लाख रुपये है. कर्व का सबसे महंगा मॉडल खरीदने पर यह फीचर आपको मिलेगा. इसमें इलेक्ट्रिकली ऑपरेट होने वाला सनब्लाइंड और ग्लास के किनारों पर मल्टी-कलर मूड लाइटिंग दी गई है. इसे सिर्फ एक कमांड देकर ओपन किया जा सकता है. कार में एंट्री करने के बाद आप 'हैलो टाटा, सनरूफ खोल' बोलेंगे, तो उसके बाद यह खुल जाएगा. साथ ही, एक बटन ऑप्शन भी मिलता है जिससे आप सामने वाले पैनल को लगभग 80 पर्सेंट तक मैनुअल रूप से ओपन कर सकते हैं.
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा की EX (O) ट्रिम वेरिएंट से ही पैनोरमिक सनरूफ वाला फीचर मिलता है. इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 13.74 लाख रुपये है. देश में इस फीचर के साथ इस कार ने ग्राहकों को अपना फैन बनाया है. क्रेटा में पैनोरमिक सनरूफ पाने के लिए ज्यादा बजट भी नहीं लगाना पड़ेगा. यह स्मार्ट फीचर पूरी तरह से वॉयस-इनेब्लड है. इसमें वेंटीलेशन के लिए टिल्ट फंक्शन, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड सनशेड है और जरूरत पड़ने पर इसे फुली ओपन किया जा सकता है.
Maruti Suzuki Grand Vitara
मारुति ग्रैंड विटारा ने ग्लास रूफ को लेकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस मॉडल में यह पैनोरमिक सनरूफ जेटा (O) से ही शुरू हो जाती है. यह डबल स्लाइडिंग और डुअल पैन है. एक तरफ जहां ज्यादातर कारों में केवल ग्लास का आगे का हिस्सा एक निश्चित बैक पैनल के ऊपर स्लाइड करके खुलता है, वहीं दूसरी ओर ग्रैंड विटारा का सेटअप काफी ज्यादा ओपन होता है. ऐसे में आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों को इस फीचर का मजा मिलेगा. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.04 लाख रुपये है.
Kia Seltos
लिस्ट में किआ कंपनी की गाड़ी भी उपलब्ध है. यदि आप इसके फैन हैं, तो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.52 लाख रुपये है. इसमें भी बेस वेरिएंट से ही पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. किआ सेल्टॉस ने हुंडई को टक्कर देने के लिए अपडेट किया है. इसके प्रीमियम ट्रिम्स में फुल पैनोरमिक सनरूफ मिलता है. इसमे डुअल पेन-ग्लास रूफ जोड़ा गया है. यह सनरूफ पावर ऑपरेटेड है, और इसके कंट्रोल मैप के पास दिए गए हैं. इसमें सीधे धूप को आने से रोकने के लिए रिट्रैक्टेबल सनशेड भी है.
ये भी पढ़ें: ₹10 लाख की रेंज में पैनोरमिक सनरूफ वाली कार चाहिए? Tata Nexon से Kia Syros तक ये 5 मॉडल्स हैं बेस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










