Hyundai Exter vs Tata Punch: 6 लाख रुपये के भीतर कौन सबसे बेहतर विकल्प? देखें कंपैरिजन

Hyundai Exter vs Tata Punch (Image: Tata, Hyundai & Freepik)
₹6 लाख के बजट में शानदार कार खरीदना चाहते हैं? Hyundai Exter और Tata Punch के बीच कन्फ्यूजन है? यह लेख दोनों कारों का इंजन, फीचर्स और कीमत के आधार पर तुलना करता है, ताकि आप अपने लिए सही विकल्प चुन सकें.
यदि आप 6 लाख रुपये के भीतर एक शानदार चमचमाती कार घर लाने की सोच रहे हैं और आपके दिमाग में Hyundai Exter और Tata Punch को लेकर कंफ्यूजन है, तो यह खबर आपके लिए ही है. दोनों गाड़ियां एक-दूसरे को मार्केट में और सड़क पर जबरदस्त टक्कर देती हैं. छोटी फैमिली वालों के लिए एक्टसर और पंच दोनों बढ़िया विकल्प है. ऐसे में यहां हम दोनों कारों के बीच कंपैरिजन करेंगे और जानेंगे कि आपके लिए कौन सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है. आइए इंजन, कीमत और फीचर्स के बीच तुलना करते हैं.
Hyundai Exter vs Tata Punch: इंजन और परफॉर्मेंस
| स्पेसिफिकेशन | हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) | टाटा पंच (Tata Punch) |
| इंजन | 1197cc, 4-सिलेंडर, 4-वाल्व पेट्रोल इंजन | 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल / टर्बो पेट्रोल / iCNG इंजन |
| पेट्रोल पावर | 82 bhp @ 6000 rpm | 88 hp @ 6000 rpm |
| पेट्रोल टॉर्क | 113.8 Nm @ 4000 rpm | 115 Nm |
| टर्बो इंजन | उपलब्ध नहीं | 120 bhp और 170 Nm टॉर्क |
| CNG पावर | 68 bhp @ 6000 rpm | 73.4 hp |
| CNG टॉर्क | 95.2 Nm | 103 Nm |
| ट्रांसमिशन (पेट्रोल) | 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक | 5-स्पीड मैनुअल और AMT (वेरिएंट के अनुसार) |
| ट्रांसमिशन (CNG) | 5-स्पीड मैनुअल | 5-स्पीड मैनुअल |
| मुख्य खासियत | 4-सिलेंडर इंजन, स्मूद और रिफाइंड परफॉर्मेंस | टर्बो इंजन का विकल्प, ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस |
हुंडई एक्सटर में 1197 सीसी का, 4-सिलेंडर, 4-वाल्व पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन पेट्रोल मोड में 6000 rpm पर 82 bhp पावर और 4000 rpm पर 113.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, सीएनजी में यह कार 6000 rpm पर 68 bhp की ताकत और 95.2 nm टॉर्क पावर उत्पन्न करता है. पेट्रोल वाले इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है, जबकि CNG में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं.
टाटा पंच में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर (रेवोट्रॉन पेट्रोल, लीटर टर्बो-चार्ज्ड और डुअल-सिलेंडर iCNG) इंजन का विकल्प मिलता है. इसका नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 88 एचपी ताकत और 115 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 120 bhp पावर और 170 nm टॉर्क देता है, जबकि iCNG ट्विन-सिलेंडर 73.4 hp और 103 nm टॉर्क उत्पन्न करता है.
Hyundai Exter vs Tata Punch: फीचर्स
| फीचर | हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) | टाटा पंच (Tata Punch) |
| रियर पार्किंग सेंसर | हां | हां |
| एयर कंडीशनिंग | मैनुअल एसी | मैनुअल एसी |
| इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर |
| इंजन इमोबीलाइजर | हां | हां |
| चाइल्ड सेफ्टी लॉक | हां | हां |
| स्पीड सेंसिंग डोर लॉक | हां | हां |
| सेंट्रल लॉकिंग | हां | हां (कीलेस) |
| फ्रंट पावर विंडो | हां | हां |
| हेडलाइट | LED हेडलाइट | LED हेडलाइट |
| टेललाइट | LED टेललाइट | हैलोजन टेललैंप |
| डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) | LED DRL | — |
| ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट | हां | — |
| सीट अपहोल्स्ट्री | फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री | फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री |
फीचर्स पर नजर डालें, तो हुंडई एक्सटर में रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंजन इमोबीलाइजर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, सेंट्रल लॉकिंग, फ्रंट पावर विंडो, एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, ड्राइवर सीट एडजस्टमेंट और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: MG Majestor या Skoda Kodiaq: ₹50 लाख में कौन-सी SUV है बेहतर? जानें कीमत से फीचर्स तक पूरा फर्क
वहीं, टाटा पंच में रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, इंजन इमोबीलाइजर, चाइल्ड सेफ्टी लॉक, स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक, सेंट्रल लॉकिंग (कीलेस), फ्रंट पावर विंडो, एलईडी हेडलाइट, हैलोजन टेललैंप और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर्स मिलेंगे.
Hyundai Exter vs Tata Punch: सेफ्टी फिचर्स
| सेफ्टी फीचर | हुंडई एक्सटर (Hyundai Exter) | टाटा पंच (Tata Punch) |
| एयरबैग्स | 6 एयरबैग्स | 6 एयरबैग्स |
| चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट (ISOFIX) | हां | हां |
| सीट बेल्ट वार्निंग | हां | हां |
| एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) | हां | हां |
| इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) | हां | हां |
| मिडिल रियर हेडरेस्ट | हां | — |
| फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री | — | हां |
सेफ्टी के तौर पर एक्सटर में मिडिल रियर हेडरेस्ट, 6 एयरबैग्स, चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट, सीट बेल्ट वार्निंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन मिलते हैं.
पंच में कंपनी 6 एयरबैग्स, चाइल्ड सीट एंकर पॉइंट, सीट बेल्ट वार्निंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री जैसे सेफ्टी फीचर्स ऑफर करती हैं.
Hyundai Exter vs Tata Punch: कीमत
हुंडई एक्सटर की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 5,80,600 रुपये है.
टाटा पंच की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 5.69 रुपये है.
Hyundai Exter vs Tata Punch: किसे खरीदें?
यदि आप ज्यादा फीचर्स और एक्स्ट्रा सिलेंडर के साथ जाना चाहते हैं, तो हुंडई एक्सटर आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है. वहीं, स्टाइल ब्रांड और मजबूती पर जाना चाहते हैं, तो टाटा पंच को अपने घर ला सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










