130km तक रेंज, 32 लीटर स्टोरेज और कीमत भी 1 लाख से कम...डेली यूज के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Updated:
विज्ञापन

Odysse Sun (फोटो: odysse.in)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Odysse Sun रोजाना ऑफिस आने-जाने और शहर में छोटे-मोटे कामों के लिए एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है. इसकी कीमत ₹81,000 से शुरू होती है. इसमें 1.92kWh और 2.8kWh बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें 85km और 130km तक की रेंज मिलती है.

विज्ञापन

अगर आप डेली ऑफिस आने-जाने या शहर में छोटे-मोटे कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो Odysse Sun आपके लिए एक ऑप्शन हो सकता है. Odysse Sun में आपको दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं, 1.92kWh और 2.8kWh. यानी अपनी रोजाना की जरूरत और चलने की दूरी के हिसाब से बैटरी वाला मॉडल चुन सकते हैं. कीमत की बात करें तो Odysse Electric Sun को ₹81,000 की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹91,000 तक जाती है.

विज्ञापन

Odysse Sun: डिजाइन और कलर

Odysse Sun का डिजाइन थोड़ा बड़ा और एर्गोनॉमिक रखा गया है, ताकि रोजाना लंबी या छोटी राइड में भी बैठने और चलाने में ज्यादा परेशानी न हो. वहीं, इसका स्पोर्टी लुक इसे सड़क पर एक अलग लुक देता है.

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर Patina Green, Gunmetal Grey, Phantom Black और Ice Blue जैसे चार रंगों में आता है. इसमें LED लाइटिंग, एविएशन-ग्रेड सीट और सीट के नीचे 32 लीटर का बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है.

ये भी पढ़ें: 2 फुल-फेस हेलमेट भी होंगे फिट, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं जबरदस्त बूट स्पेस, एक में 70 लीटर तक जगह

Odysse Sun: बैटरी, रेंज और चार्जिंग

Odysse Sun में रोजाना की जरूरत के हिसाब से दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं. इसमें 1.92kWh बैटरी वाला मॉडल करीब 85km की रेंज देता है, जबकि 2.8kWh वाला वेरिएंट एक बार फुल चार्ज करने पर लगभग 130km तक चल सकता है. दोनों बैटरियां AIS-156 सर्टिफाइड हैं और इन्हें पूरी तरह चार्ज होने में करीब 4 से 4.5 घंटे लगते हैं.

Odysse Sun: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

कम्फर्टेबल राइड के लिए Odysse Sun में आगे टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और पीछे मल्टी-लेवल एडजस्ट होने वाले हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं.

Odysse Sun: फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो स्कूटर में कीलेस स्टार्ट-स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डबल फ्लैश रिवर्स लाइट जैसी सुविधाएं दी गई हैं. इसके अलावा Drive, Parking और Reverse, तीन राइडिंग मोड भी मिलते हैं. Reverse मोड की मदद से स्कूटर को पीछे करने में आसानी होती है. इसमें Regenerative Braking का फीचर भी मिलता है, जो स्कूटर की स्पीड कम करते समय जनरेट होने वाली एनर्जी को दोबारा बैटरी में भेजता है.

ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 161km रेंज की गारंटी, 31 लीटर स्टोरेज और कीमत ₹1 लाख से नीचे... रोज यूज के लिए बेस्ट है यह इलेक्ट्रिक स्कूटर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola