नवादा में शिक्षक और कॉलेज कर्मचारियों को चार माह से वेतन भुगतान नहीं

Updated:
विज्ञापन
Nawada News:

वेतन भुगतान की मांग करते शिक्षक संघ.

Nawada News: संघ सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र की अनुपलब्धता को आधार बनाकर शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का वेतन-पेंशन रोकना पूरी तरह अनुचित.

विज्ञापन

Nawada News: चार माह से कॉलेज के शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को वेतन नहीं मिलने पर टीएस कॉलेज हिसुआ शिक्षक संघ के अधिकारियों ने आक्रोश प्रकट किया है. उन्होंने जल्द से जल्द वेतन और पेंशन की भुगतान की मांग की है.

संघ सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि उपयोगिता प्रमाणपत्र की अनुपलब्धता को आधार बनाकर शिक्षकों, कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का वेतन-पेंशन रोकना पूरी तरह अनुचित, अन्यायपूर्ण एवं अमानवीय है. उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध कराना विश्वविद्यालय प्रशासन की जिम्मेदारी है. विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर उपयोगिता प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं कराया गया है, तो इसके लिए

दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

संबंधित कुलपति, कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारी जवाबदेह हैं. मंत्री और सरकार को दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए न कि हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को आर्थिक संकट में धकेलना चाहिए.

भुगतान नही होने से हो रही परेशानी

जानकारी मिली है कि वेतन-पेंशन भुगतान से संबंधित संचिका वित्त विभाग द्वारा पुनः शिक्षा विभाग को लौटा दी गयी है, जिससे लाखों आश्रित परिवारों की चिंता बढ़ गयी है. लगातार चार माह से वेतन-पेंशन कर्मचारियों एवं पेशनभोगियों के भुगतान नहीं होने के कारण शिक्षकों, समक्ष जीवन-यापन का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है.

बच्चों की शिक्षा, चिकित्सा, बैंक ऋण की किस्तें व अन्य रोजमर्रा खर्च प्रभावित हो रहे हैं. संघ के सचिव प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री, वित्त व उच्च शिक्षा विभाग से तत्काल इस्तक्षेप कर लंबित वेतन एवं पेशन भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है.

Also Read : HCL ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का झांसा, नवादा के युवक से 6.22 लाख की साइबर ठगी

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन