नवादा: सकरी नदी में डूबने से सरकारी शिक्षक के 14 वर्षीय पुत्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा के गोविंदपुर में एक सरकारी शिक्षक के 14 वर्षीय बेटे निक्की कुमार की सकरी नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई. इस घटना से परिवार और गांव में गहरा शोक छा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Nawada News : नवादा जिले के गोविंदपुर डीह निवासी सरकारी शिक्षक अवधेश कुमार भारती के 14 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार की सकरी नदी में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई. जानकारी के अनुसार, निक्की किसी कारणवश सकरी नदी के किनारे गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. निक्की की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थानीय लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










