उत्पाद विभाग की टीम ने रजौली से 3 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

Author Kr manish dev|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फोटो :- उत्पाद टीम की गिरफ्तार में शराब तस्कर   | Prabhat Khabar Network

उत्पाद टीम की गिरफ्तार में शराब तस्कर | Prabhat Khabar Network

रजौली में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए राजवंशी नगर में छापेमारी की. इस दौरान विदेशी शराब की 3 लीटर खेप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : रजौली में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देशानुसार और ईटी की विशेष सूचना के आधार पर उत्पाद थाना की टीम ने रजौली थाना क्षेत्र के राजवंशी नगर में छापेमारी की. इस अभियान के दौरान पुलिस ने मौके से अवैध विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा है. तलाशी के दौरान बाथरूम से सटे कमरे में रखे एक झोले से झारखंड निर्मित अवैध विदेशी शराब बरामद हुई. इसमें रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 मिलीलीटर की 1 बोतल, रॉयल ग्रीन 375 मिलीलीटर की 3 बोतलें और रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की 375 मिलीलीटर की 5 बोतलें शामिल थीं, जिससे कुल 3.000 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई.


विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन