जीविका दीदियों ने निकाली नशा मुक्ति प्रभात फेरी, गांव-गांव पहुंचाया जागरूकता का संदेश

Author Bablu kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
फ़ोटो कैप्शन-नशामुक्ति को ले हाथों में मेहंदी लगा दिखाते जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

नशामुक्ति को ले हाथों में मेहंदी लगा दिखाते जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में जीविका दीदियों ने पंचायत विकास दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति को लेकर एक व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को शराब और अन्य नशों से दूर रहने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा में बिहार सरकार की पहल के तहत पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को नवादा जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों ने नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों को शराब एवं अन्य प्रकार के नशों से दूर रहने का संदेश दिया गया.

प्रभात फेरी में शामिल जीविका दीदियों ने "नशे का जो हुआ शिकार, उसका उजड़ा घर-परिवार" और "नशा को दूर भगाएंगे, घर-घर खुशहाली लाएंगे" जैसे प्रेरक नारों के साथ गांवों की गलियों का भ्रमण किया. नारों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की गई.

बैठकों में नशामुक्त समाज पर हुई चर्चा

प्रभात फेरी के बाद जिले के विभिन्न संकुल स्तरीय संघों और ग्राम संगठनों में विशेष जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया. बैठकों में मद्य निषेध, सामाजिक उत्तरदायित्व, पारिवारिक सुख-समृद्धि और नशामुक्त समाज की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई. जीविका दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नशे की लत परिवारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के साथ सामाजिक ताने-बाने को भी प्रभावित करती है.

नशामुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी जीविका दीदियों ने अपने परिवार, गांव और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का सामूहिक संकल्प लिया.


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन