HCL ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का झांसा, नवादा के युवक से 6.22 लाख की साइबर ठगी

Updated:
विज्ञापन
Nawada Cyber ​​Crime: On the pretext of getting HCL online exam center, a youth

साइबर थाना नवादा

Nawada Cyber Crime : नवादा में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है . इस बार शहर के प्रसाद बिगहा मोहल्ला निवासी रूपेश कुमार निर्झर साइबर ठगों के जाल में फंस गए . ठगों ने उन्हें एचसीएल का ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का झांसा देकर दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6 लाख 22 हजार 988 रुपये की ठगी कर ली .

विज्ञापन

Nawada Cyber Crime : (आशुतोष कुमार) नवादा में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नए हथकंडे का इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है . इस बार शहर के प्रसाद बिगहा मोहल्ला निवासी रूपेश कुमार निर्झर साइबर ठगों के जाल में फंस गए . ठगों ने उन्हें प्रतिष्ठित कंपनी एचसीएल का ऑनलाइन एग्जाम सेंटर उपलब्ध कराने का झांसा देकर दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल 6 लाख 22 हजार 988 रुपये की ठगी कर ली .

एचसीएल एग्जाम सेंटर के नाम पर ठगी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रूपेश कुमार निर्झर को वरदान सिंह और तुषार कुमार नामक व्यक्तियों ने संपर्क कर भरोसे में लिया और एचसीएल ऑनलाइन एग्जाम सेंटर दिलाने का आश्वासन दिया . आकर्षक प्रस्ताव और सुनियोजित बातचीत के जरिए ठगों ने उन्हें विश्वास में लेते हुए विभिन्न मदों में राशि जमा कराने को कहा . भरोसे के आधार पर पीड़ित ने बताए गए खातों में दो चरणों में कुल 6.22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए .

मोबाइल बंद होते ही हुआ ठगी का एहसास

राशि हस्तांतरित होने के बाद जब संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उनके मोबाइल फोन बंद मिले . इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ . मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तत्काल साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई तथा साइबर थाना नवादा पहुंचकर लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई .

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 1.80 लाख रुपये होल्ड

घटना के बाद साइबर पुलिस ने त्वरित सक्रियता दिखाते हुए संबंधित बैंकिंग चैनलों के माध्यम से ठगी गई राशि को ट्रैक करना शुरू किया . प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस 1 लाख 80 हजार रुपये की राशि को होल्ड कराने में सफल रही, जिसे अभी तक साइबर अपराधियों द्वारा निकाला नहीं गया था . इससे पीड़ित को आंशिक राहत मिलने की उम्मीद जगी है .

साइबर थाना में दर्ज हुआ मामला

पीड़ित के आवेदन के आधार पर साइबर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है . पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैंकिंग लेनदेन के आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है .

बढ़ता जा रहा साइबर अपराधियों का जाल

विशेषज्ञों का मानना है कि रोजगार, फ्रेंचाइजी, एग्जाम सेंटर, ऑनलाइन निवेश तथा सरकारी योजनाओं के नाम पर साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं . ऐसे में किसी भी प्रकार की राशि जमा करने से पहले संबंधित संस्था की आधिकारिक जानकारी की पुष्टि करना आवश्यक है . वहीं किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाना से संपर्क करना नुकसान कम करने में सहायक साबित हो सकता है .

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन